{"_id":"5e98655b8ebc3e75db267cf6","slug":"ministry-of-home-affairs-details-how-india-plans-to-implement-covid-19-containment-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय ने बताया, सरकार कैसे कोरोना को रोकने के लिए लागू करेगी अपनी रणनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गृह मंत्रालय ने बताया, सरकार कैसे कोरोना को रोकने के लिए लागू करेगी अपनी रणनीति
Thu, 16 Apr 2020 07:32 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 16 Apr 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से 12759 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 420 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी कि भारत कोविड-19 के प्रकोप के लिए कैसे अपनी रणनीति को लागू करेगा।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने ग्राफिक चित्रों के माध्यम से बताया कि केंद्र ने राज्यों और जिला प्रशासनों द्वारा हॉटस्पॉट्स में क्लस्टर रोकथाम, व्यापक परीक्षण और स्वास्थ्य और सुरक्षा कर्मियों के लिए सुरक्षात्मक गियर सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत उपाय किए हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 के रोकथाम की शुरुआत हॉटस्पॉट के पहचान और उनके रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकरण के साथ होती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण में मोटे तौर पर रोकथाम वाले क्षेत्र को परिभाषित करना, परिधि नियंत्रण को लागू करना, बफर जोन को लागू करना, मामलों की सक्रिय खोज, संपर्क में आए लोगों की पहचान, क्वारंटीन, नैदानिक प्रबंधन और जनता के बीच जागरूकता पैदा करना शामिल है।
विज्ञापन
कोरोना के रोकथाम वाले क्षेत्रों और बफर जोन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, एनएसएस, एनवाईके आदि द्वारा घर-घर जाकर सक्रिय निगरानी करना और परीक्षण आदि में वृद्धि करना भी शामिल हैं।
केंद्र सरकार द्वारा देश के 170 जिलों को हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित किया है। सूची में 123 जिलों को बड़े प्रकोप वाले क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू शहरी, हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर और आगरा भी सूची में हॉटस्पॉट चिह्नित क्षेत्रों में से हैं।
गौरतलब हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 826 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 28 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12,759 हो गई है। इनमें से 10,824 मामले सक्रिय हैं, 1514 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 420 लोगों की मौत हो चुकी है।
#COVID19 containment starts with the identification of hotspots and their categorization into Red, Orange & Green Zones: Spokesperson, Ministry of Home Affairs pic.twitter.com/FbWUlfcyCd
— ANI (@ANI) April 16, 2020