फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICMR and Health Ministry Press conference about coronavirus tests and other details in India

Coronavirus : देश में अभी तक दो लाख 90 हजार टेस्ट, 24 की जांच पर एक पॉजिटिव

Thu, 16 Apr 2020 05:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 16 Apr 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
ICMR and Health Ministry Press conference about coronavirus tests and other details in India
आईसीएमआर के डॉ. रमन गंगाखेड़कर - फोटो : एएनआई

स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) की संयुक्त प्रेस वार्ता में आईसीएमआर के डॉ. रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया कि देश में अभी तक कुल दो लाख 90 हजार 401 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 30,043 जांच कल  (बुधवार) को की गई थीं। इनमें 26,331 जांच आईसीएमआर की 176 लैब में और 3,712 जांचें 78 निजी लैब में की गईं। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
 

24 की जांच पर सामने आ रहा एक मामला

इसके साथ ही डॉ. रमन ने कहा कि देश में हम 24 लोगों की जांच कर रहे हैं तब एक मरीज पॉजिटिव आ रहा है। जापान में यह आंकड़ा 11.7 जांच में एक पॉजिटिव का और इटली में हर 6.7 लोगों की जांच पर एक पॉजिटिव है। वहीं, अमेरिका में यह 5.3 लोगों की जांच पर एक पॉजिटिव मरीज सामने आ रहा है तो ब्रिटेन में 3.4 लोगों की जांच पर एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आ रहा है। 

चीन से आईं पांच लाख रैपिड जांच किट

डॉ. रमन ने कहा कि हमारे पास चीन की दो कंपनियों से कुल पांच लाख रैपिड जांच किट आई हैं। इन दोनों की जांच का तरीका अलग है। ये एंटीबॉडी की जांच के लिए हैं। ये रैपिड एंटीबॉडी जांच किट कोरोना की शुरुआती जांच के लिए उपयोग में नहीं आती हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के लिए लोगों को लैब पर ही निर्भर रहना होगा, आम जन इस रैपिड टेस्ट की मांग न करें। इसका इस्तेमाल कोरोना की जांच के लिए नहीं बल्कि महामारी के प्रसार का पता लगाने के लिए किया जाता है।


24 घंटे में 941 नए मामले सामने आए

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 941 नए मामले सामने आए हैं और इस वायरस से 37 लोगों की मौत हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश के 325 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री और राज्य मंत्री (स्वास्थ्य) ने कल एक वीडियो सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें स्वास्थ्य अधिकारी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्र अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed