{"_id":"5e95de758ebc3e7693222f7f","slug":"covid-19-bulletin-14-april-2020-all-updates-and-big-5-news-of-the-days-on-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19 Bulletin: एक दिन में 1463 लोग संक्रमित सहित कोरोना पर आज की 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid 19 Bulletin: एक दिन में 1463 लोग संक्रमित सहित कोरोना पर आज की 5 बड़ी खबरें
Tue, 14 Apr 2020 09:31 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:31 PM IST
सार
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए सरकार ने तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1463 मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हुई है। इस खतरनाक वायरस से अब तक 353 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी 14 अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में तीन मई तक बढ़ा लॉकडाउन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लॉकडाउन 2.0 का एलान किया। पीएम ने कहा कि अब देश में तीन मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। बता दें कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से देश में लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाने की अपील की थी।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
लॉकडाउन के बीच घर जाने के लिए बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए हजारों प्रवासी मजदूर
देश में कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का आदेश दिया है। वहीं, इसके बाद महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ घर जाने के लिए इकट्ठा हो गई। यहां वे अपने-अपने घर जाने देने की मांग करने लगे। हालांकि बाद में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर उन्हें तितर-बितर किया गया।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
इन जगहों पर 20 अप्रैल से दी जा सकती है लॉकडाउन में ढील
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ाते हुए इसे तीन मई तक लागू कर दिया है। पीएम ने साथ ही यह भी कहा कि कुछ इलाकों में 20 अप्रैल के बाद लॉकडाउन में छूट दी जा सकती है। इसके लिए कुछ मानक तय किए जाएंगे जिसके लिए दिशा-निर्देश बुधवार को जारी किए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर
तीन महीने तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देगी सरकार
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार द्वारा तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। वहीं, लॉकडाउन के बीच सरकार लोगों के भोजन का इंतजाम भी कर रही है। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि 80 करोड़ लोगों को अगले तीन महीने तक पांच किलो अनाज दिया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
अहमदाबाद में देश का सबसे बड़ा कोरोना देखभाल केंद्र तैयार
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुजरात के अहमदाबाद शहर में देश का सबसे बड़ा कोविड-19 देखभाल केंद्र तैयार किया गया है। जहां 2000 मरीजों को रखा जा सकता है। गुजरात में कोरोना के 617 मामले सामने आए हैं, जिनमें से अकेले अहमदाबाद में ही 346 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर