फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Some places can get some relaxation in lockdown from April 20 if no corona case shows there

इन जगहों पर 20 अप्रैल से दी जा सकती है लॉकडाउन में ढील, कल दिशा-निर्देश जारी करेगी सरकार

Tue, 14 Apr 2020 06:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 14 Apr 2020 06:29 PM IST
सार

  • 20 अप्रैल तक जहां कोरोना का नया मामला नहीं वहां मिल सकती है छूट
  • हर कस्बे-थाने पर 20 अप्रैल तक रखी जाएगी नजर, जारी रहेगी सख्ती
  • देश में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित, 353 लोगों की मौत

विज्ञापन
Some places can get some relaxation in lockdown from April 20 if no corona case shows there
भारत में लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ाते हुए इसे तीन मई तक लागू कर दिया है। देश में अब तक 10,815 पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं और 353 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का एलान करने के साथ यह भी कहा कि कुछ इलाकों में 20 अप्रैल के बाद लॉकडाउन में छूट दी जा सकती है। 

विज्ञापन


इसके लिए कुछ मानक तय किए जाएंगे जिसके लिए दिशा-निर्देश बुधवार को जारी किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा, 20 अप्रैल तक हर राज्य, हर थाने और हर कस्बे पर नजर रखी जाएगी। एक सप्ताह तक और सख्ती होगी। इस बात को देखा जाएगा कि वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है। जिन इलाकों में हॉटस्पॉट नहीं बढ़ेंगे और स्थिति सामान्य रहेगी वहां 20 अप्रैल से लॉकडाउन में कुछ रियायत दी जा सकती है। 

विज्ञापन

एक भी मामला आया तो नहीं मिलेगी छूट

यह साफ है कि लॉकडाउन में रियायत उन्हीं इलाकों को मिलेगी जहां 20 अप्रैल तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आता है। वहीं, 20 अप्रैल के बाद भी अगर कोई मामला सामने आता है तो यह छूट वापस ले ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में 14 दिन से कोरोना का कोई मामला नहीं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया था देश में 15 राज्यों के 25 ऐसे जिले हैं जहां पिछले 14 दिन में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अगर 20 अप्रैल तक यहां ऐसी स्थिति बनी रहती है तो इन्हें लॉकडाउन में रियायत मिल सकती है। 


बता दें कि इनमें झारखंड के राजनंदगांव, दुर्ग और विलासपुर जिले, कर्नाटक के देवनगरी, उडुपी, टुमकुर और कोडगू जिले, महाराष्ट्र का गोंदिया जिला, हरियाणा के पानीपत, रोहतक और सिरसा, बिहान के पटना और मुंगेर में 14 दिन से कोई मामला नहीं मिला है। 


वहीं, केरल के वायनाड और कोट्टयम, मणिपुर का वेस्ट इंफाल, गोवा का साउथ गोवा, जम्मू-कश्मीर का राजौरी, मिजोरम का आइजल वेस्ट, पंजाब का एसबीएस नगर, राजस्थान का प्रतापगढ़, तेलंगाना का भद्राद्रि, कोट्टागुड़म, उत्तराखंड का पौड़ी गढ़वाल और पुडुचेरी का माहे जिला भी इसी सूची में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed