फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covaxin final approval for 2-18 yrs old is under expert opinion, know all vaccine updates

Covaxin for Children: दो से 18 साल के आयु वर्ग की कोवाक्सिन को मंजूरी लंबित, विशेषज्ञ समिति कर रही है आकलन

Thu, 14 Oct 2021 04:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 14 Oct 2021 04:53 PM IST
सार

बच्चों के लिए तैयार की जा रही कोरोना रोधी वैक्सीन को अभी मंजूरी बाकी है। मंगलवार को इसे मंजूरी दिए जाने की खबरें चल पड़ी थीं।

 

विज्ञापन
Covaxin final approval for 2-18 yrs old is under expert opinion, know all vaccine updates
कोवैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि दो से अठारह साल तक के बच्चों के लिए तैयार की जा रही कोवाक्सिन वैक्सीन को अंतिम मंजूरी पर अभी विशेषज्ञ विचार कर रहे हैं। वैक्सीन का आकलन किया जा रहा है। सरकारी सूत्रों ने यह भी कहा कि बॉयोलॉजिकल ई अपनी Covid-19 वैक्सीन 'कोर्बेवैक्स' का अंतिम डाटा नवंबर अंत तक पेश करेगी।

विज्ञापन


तीन चरणों में ट्रायल हुआ
कोवाक्सिन को लंबे ट्रायल से गुजरना पड़ा है। भारत बायोटेक ने 18 से कम आयु वर्ग के लिए तीन चरणों में ट्रायल पूरा किया था। सितंबर में दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया गया था। इसके बाद भारत बायोटेक की कोवाक्सिन को मंजूरी मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मंगलवार को अचानक इसे मंजूरी की खबरें मीडिया में चलने लगीं, लेकिन कुछ देर बाद ही सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। मामला विशेषज्ञ समिति के विचाराधीन है।

विज्ञापन


बच्चों को भी लगेंगे दो टीके
पूरी तरह मंजूरी मिलने के बाद बड़ों की तरह बच्चों को भी कोवाक्सिन के दो टीके लगाए जाएंगे। अब तक हुए ट्रायल में कोवाक्सिन का बच्चों पर कोई बुरा असर नहीं हुआ है। क्लीनिकल ट्रायल में यह वैक्सीन 78 प्रतिशत तक असरदार साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed