फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Court refuses pre-arrest bail to BJP leader Kirit Somaiya son BJP MVA Maharashtra Politics Latest News Update

धोखाधड़ी मामला: अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख करेंगे सोमैया, निचली अदालत ने खारिज कर दी थी याचिका

Tue, 12 Apr 2022 07:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 12 Apr 2022 07:33 PM IST
सार

भाजपा नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील के विरुद्ध दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को पिता-पुत्र को तलब किया है।

विज्ञापन
Court refuses pre-arrest bail to BJP leader Kirit Somaiya son BJP MVA Maharashtra Politics Latest News Update
किरीट सोमैया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मंगलवार को अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह अग्रिम जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करेंगे। उन पर विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को संरक्षित करने के लिए एकत्र किए गए 57 करोड़ रुपये के कोष की कथित धांधली का आरोप है।

विज्ञापन

 
महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के बड़े आलोचक माने जाने वाले सोमैया ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा कि वह उद्धव ठाकरे नीत राज्य सरकार के घोटालों का पर्दाफाश करना बंद नहीं करेंगे। इससे पहले शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सोमैया और उनके बेटे नील पर विक्रांत पोत के संरक्षण के नाम पर एकत्र किए गए 57 करोड़ रुपये से अधिक राशि की हेराफेरी का आरोप लगाया है। जनवरी 2014 में, जहाज को ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से बेचा गया था और उसी वर्ष नवंबर में उसे कबाड़ में बदल दिया गया था। राउत ने सोमैया पर महाराष्ट्र से भागने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


इससे पहले मुंबई की एक कोर्ट ने सोमवार को मामले में किरीट सोमैया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, वहीं उनके बेटे नील सोमैया की याचिका मंगलवार को खारिज हो गई। गिरफ्तारी की आशंका के बीच भाजपा नेता और उनके बेटे ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह एक पूर्व सैन्यकर्मी की शिकायत के आधार पर सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा ने तलब किया
भाजपा नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील के विरुद्ध दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को पिता-पुत्र को तलब किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज ठाकरे ने बुलंद की आवाज

  • महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को समान नागरिक संहिता की वकालत की और जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया। यहां एक सार्वजनिक रैली में बोलते हुए उन्होंने अपनी मांग भी दोहराई कि मस्जिदों पर लाउडस्पीकर हटाए जाएं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को 3 मई से पहले कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया।
  • ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस देश में समान नागरिक संहिता लागू करनी चाहिए। साथ ही जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए एक कानून लाया जाना चाहिए। ठाकरे ने धमकी दी कि अगर शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 3 मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए, तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed