{"_id":"5b2cc0474f1c1bfa6e8b93be","slug":"couple-died-in-collision-of-two-cars-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों की आमने सामने भिड़ंत में दंपती की मौत, मासूम सहित छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारों की आमने सामने भिड़ंत में दंपती की मौत, मासूम सहित छह घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां दो कारों की आमने सामने से आते हुए टक्कर हो गई। जिसमें एक दंपती की मौत हुई, जबकि एक मासूम सहित छह अन्य लोग घायल हो गये।
विज्ञापन
पुलिस जांच अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि टोल नाके के पास दो कारों की आमने सामने की टक्कर में एक कार में सवार वीरेन्द्र बिहाणी (48) और उनकी पत्नी अनिता बिहाणी (43) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य कार में सवार एक मासूम सहित छह अन्य लोग घायल हो गये।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। इसके अलावा मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया है।