{"_id":"5e74be558ebc3e769f5e6819","slug":"coronavirus-vasundhra-raje-dushyant-singh-jai-pratap-singh-derek-o-brien-self-quarantined-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: वसुंधरा राजे से ओ'ब्रायन तक, इन नेताओं ने लिया एकांतवास में जाने का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: वसुंधरा राजे से ओ'ब्रायन तक, इन नेताओं ने लिया एकांतवास में जाने का फैसला
Fri, 20 Mar 2020 06:30 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 20 Mar 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के मामलों जैसे-जैसे बढ़ोतरी हो रही है, वैसे-वैसे नेताओं द्वारा खुद को एकांतवास में रखने में तेजी देखी जा रही है। दरअसल, बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर ने लखनऊ में आयोजित एक पार्टी में भाग लिया था, जहां राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे। कनिका ने शुक्रवार को खुलासा किया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित इस पार्टी में कई नेताओं और अफसरों ने भाग लिया था, जिनमें अब डर का माहौल हैं। कनिका की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद, नेताओं ने खुद को एकांतवास में रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
दुष्यंत सिंह की रिपोर्ट नेगेटिव, एहतियातन खुद को एकांतवास में रखा
इसी कड़ी में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने खुद को एकांतवास में रख लिया है। हालांकि दुष्यंत सिंह ने खुद की जांच करवाई है, जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। दुष्यंत सिंह की निजी सचिव नीलू श्रीवास्तव ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
दुष्यंत पार्टी से लौटने के बाद संसद की कार्यवाही में भी शामिल हुए थे, जिससे उनके आस-पास बैठे सांसदों में डर का माहौल था। लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद पार्टी से लेकर संसद की कार्यवाही में शामिल तमाम नेताओं ने राहत की सांस ली हैं। दूसरी ओर, सावधानी बरतते हुए दुष्यंत ने खुद को एकांतवास में कर लिया है।
वसुंधरा राजे ने भी खुद को एकांतवास में रखा
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जानकारी दी है कि वह अपने बेटे के साथ पार्टी में मौजूद थी, जहां कनिका कपूर भी शामिल थीं। उन्होंने कहा है कि वह एहतियातन एकांतवास में चली गई हैं।
पूर्व सीएम ने ट्वीट कर कहा, 'कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गई थी। कनिका कपूर, जो कि कोविड-19 संक्रमित पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।'
डेरेक ओ'ब्रायन भी एकांतवास में गए
दूसरी ओर, टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन जो संसद की कार्यवाही के दौरान दुष्यंत सिंह के साथ बैठे थे, ने एहतियातन खुद को एकांतवास में कर लिया है। दुष्यंत सिंह की कनिका के पार्टी में शामिल होने की खबर आने के बाद टीएमसी सांसद ने कहा, 'यह सरकार सभी को खतरे में डाल रही है। पीएम खुद को एकांतवास में रखने के लिए कह रहे हैं, लेकिन संसद चल रही है। पार्टी के अगले दिन मैं दुष्यंत के साथ ढाई घंटे तक उनके बगल में बैठा था। दो सांसद और हैं जिन्होंने खुद को एकांतवास में रखा है। इस सत्र को स्थगित कर देना चाहिए।'
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री एकांतवास में गए
इस पार्टी में शामिल अन्य नेताओं में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल हैं। कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने की खबर आते ही मंत्री ने खुद को एकांतवास में कर लिया है।
कनिका कपूर बॉलीवुड की पहली सेलिब्रिटी हैं, जिनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं। उन्होंने कहा कि है कि वह पूरी तरह से एकांतवास में हैं और उनकी चिकित्सा देखभाल की जा रही है। ऐसी खबरें थीं कि गायिका यूनाइटेड किंगडम से लखनऊ में आईं थी और उन्हें फ्लू के लक्षण दिखने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
केरल में दो विधायक भी एकांतवास में गए, संक्रमित व्यक्ति के साथ ली थीं सेल्फी
केरल में शुक्रवार को दो आईयूएमएल विधायक यह जानने के बाद एकांतवास में चले गए कि वह एक एनआरआई के संपर्क में आए थे, जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। दरअसल, कासरगोड के विधायक एन नेलिकुन्नू और मन्चेश्वरम के विधायक एमसी कमरुद्दीन ने 15 मार्च को एक शादी में भाग लिया था, जहां वह एनआरआई व्यक्ति भी शामिल था। वह हाल ही में दुबई से लौटा था। विधायकों ने उस व्यक्ति के साथ कार में बैठकर सेल्फी भी खिंचवाई थीं।
अनुप्रिया पटेल ने भी खुद को एकांतवास में रखने का फैसला किया
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने खुद को भाजपा के सांसद दुष्यंत सिंह से मिलने के बाद एकांतवास में रखा है, जो लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुए थे, जिसमें गायक कनिका कपूर भी मौजूद थीं। कनिका कपूर ने आज कोरोना वायरस के कारण होने वाली बीमारी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं।
अनुप्रिया पटेल ने एक ट्वीट में कहा कि वह एक कार्यक्रम में गुरुवार को दुष्यंत सिंह से मिलीं थी और इसलिए उन्होंने एहतियात के तौर पर खुद को एकांतवास में रखने का फैसला किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कल एक कार्यक्रम में मैं मौजूद थी। उस कार्यक्रम में सहयोगी सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। सावधानी के तौर पर मैं सेल्फ आइसोलेसन में जा रही हूं। सरकार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशो का पालन करुंगी।'
पार्टी में शामिल कांग्रेस नेता ने भी एकांतवास में जाने का एलान किया
कनिका कपूर की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उस पार्टी में शामिल नेताओं द्वारा एक-एक करके एकांतवास में जाने की खबर आ रही हैं। इसी कड़ी में, पार्टी में शामिल कांग्रेस नेता जितिन पटेल ने भी खुद को एकांतवास में रखने का एलान किया है।
वरुण गांधी ने एकांतवास में जाने का एलान किया
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने खुद को एकांतवास में कर लिया है क्योंकि वह एक दिन पहले लोकसभा में अपने साथी सांसद दुष्यंत सिंह के बगल में बैठे थे। वहीं, उन्होंने बुधवार को एक जन्मदिन पार्टी में शिरकत की थी, जहां दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे।