फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus updates news : eight states account for over 80 percent of new Covid cases

कोरोना: आज मिले 93 हजार नए मरीजों में से 80 फीसदी इन आठ राज्यों से हैं, जानें बाकी राज्यों का हाल

Sun, 04 Apr 2021 03:07 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 04 Apr 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus  updates news : eight states account for over 80 percent of new Covid cases
लॉकडाउन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण अपना कहर बरपा रहा है। बीते 24 घंटे में रविवार को देश में 93,249 नए कोरोना मरीज सामने आए। वहीं 500 से ज्यादा की कोविड से जान चली गई। कोरोना संक्रमण का यह आंकड़ा इस साल में अब तक सर्वाधिक रहा है। रविवार को मिले नए कोरोना मरीजों में 80 फीसदी मामले देश के इन आठ राज्यों में दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


देश में रविवार को रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 93,249 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 513 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 24 लाख 85 हजार 509 पहुंच चुकी है और कोविड से मरने वालों की संख्या एक लाख 64 हजार 623 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक, 80 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्रालय ने बताया कि देश में अब कोरोना के 6 लाख 91 हजार 597 सक्रिय मामले हैं, जो कुल संक्रमितों का 5.54 फीसदी है।बीते 24 घंटे के अंदर देशभर में कोरोना वायरस के 32 हजार 688 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब की मिलाकर 76.41 प्रतिशत हिस्सेदारी है। केवल महाराष्ट्र में ही देश के 58.19 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं। 

महाराष्ट्र और पंजाब ने तोड़े पिछले रिकॉर्ड

महाराष्ट्र और पंजाब देश के ऐसे दो राज्य हैं, जहां पिछले दो हफ्ते से कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से जारी किए जा रहे आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कैबिनेट सचिव की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में बताया गया कि ये दोनों राज्य उन पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शामिल हैं, जहां दैनिक मामले अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और गुजरात भी शामिल है।

यहां नहीं कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत 
चिंता के बीच राहत भरी खबर यह है कि देश के 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण की वजह से एक भी मौत नहीं हुई है। इन राज्यों में ओडिशा, असम, पुडुचेरी, लद्दाख, दमन-दीव, दादर नागरहवेली, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्ष्द्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed