फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Update in India COVID 19 Active Cases and Deaths Know India News in Hindi

Corona Alert: पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 7533 नए केस, 44 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 53000 के पार

Fri, 28 Apr 2023 10:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Apr 2023 10:39 AM IST
सार

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में 9,335 नए मामले सामने आए थे। यह आंकड़ा बुधवार को 9,629 था।

विज्ञापन
Coronavirus Update in India COVID 19 Active Cases and Deaths Know India News in Hindi
Corona Update - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,533 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार से तुलना करें तो नए मामलों में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 53 हजार के पार पहुंच गया है। देश में वर्तमान समय में  53,852 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


अब तक 4.49 करोड़ केस
देश में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का 0.12 फीसदी है। देश में बीते दिन कोरोना की वजह से 44 लोगों की मौत भी हुई है। हालाकि, इनमें 16 पुराने मामले हैं, जिन्हें केरल ने बीते दिन अपडेट कराया है। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,468 हो गई है।
विज्ञापन


लगातार कम हो रहे मामले
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में 9,335 नए मामले सामने आए थे। यह आंकड़ा बुधवार को 9,629 था। गुरुवार को 26 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,424 हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत
मंत्रालय की वेबसाइट पर साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत दर्ज की गई है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,43,47,024 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत बनी हुई है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की कुल 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

भारत ने बनाया कोरोना का अपडेटेड टीका
ब्रिटेन के बाद अब भारत ने भी कोरोना टीके का अपडेटेड वर्जन तैयार कर लिया है। यह पूरी तरह से ओमिक्रॉन और उसके उपस्वरूप को लेकर बनाया गया है, जिसकी एक खुराक लेने से पर्याप्त एंटीबॉडी विकसित हो सकती हैं। यह कोविशील्ड या फिर कोवाक्सिन की दोनों खुराक लेने वालों के लिए रहेगी। दो खुराक का टीकाकरण पूरा होने के चार माह बाद इस अपडेटेड वैक्सीन की एहतियाती खुराक को लिया जा सकता है।


कुछ ही समय पहले अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने ब्रिटेन में एमआरएनए तकनीक से पहला ओमिक्रॉन आधारित टीका लॉन्च किया था। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ ही सप्ताह पहले जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स कंपनी ने ओमिक्रॉन और उसके उप स्वरूप बीए.1 को लेकर एक अपडेट टीका एमआरएनए तकनीक के जरिये तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed