{"_id":"607a76f98ebc3e8d0472a03e","slug":"coronavirus-update-854-deaths-in-8-states-and-10-cities-in-the-country-governments-said-only-211-covid-death-rate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झूठ बेनकाब: आठ राज्यों के 10 शहरों में कोरोना से गई 854 लोगों की जान, राज्य सरकारों ने बताईं केवल 211 मौतें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झूठ बेनकाब: आठ राज्यों के 10 शहरों में कोरोना से गई 854 लोगों की जान, राज्य सरकारों ने बताईं केवल 211 मौतें
Sat, 17 Apr 2021 11:19 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:19 AM IST
सार
गुरुवार को देश के आठ राज्यों के केवल 10 शहरों में कोरोना से 854 लोगों की मौत हो गई, जबकि इन शहरों में सरकारी आंकड़ों में सिर्फ 211 मौतें ही दर्ज हुईं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से मौतें
- फोटो : Social Media
विस्तार
देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार अपना कहर बरपा रही है। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप इस कदर जारी है कि एक दिन में 2.34 लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं और 1341 से ज्यादा की जान चली गई है। एक ओर जहां अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड नहीं हैं, तो दूसरी तरफ श्मशान घाटों में जगह कम पड़ने लगी है। कोरोना प्रोटोकॉल से हो रहे अंतिम संस्कार सरकारी आंकड़ों की हकीकत खुद-ब-खुद बयां कर रहे हैं, राज्य सरकारों के झूठ को बेनकाब कर रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को देश के आठ राज्यों के केवल 10 शहरों में कोरोना से 854 लोगों की मौत हो गई, जबकि इन शहरों में सरकारी आंकड़ों में सिर्फ 211 मौतें ही दर्ज हुईं। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, देश में गुरुवार को 1182 मौतें हुईं, जबकि सिर्फ 10 शहरों का यह आंकड़ा सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। देश में एक दिन में सबसे ज्यादा मुंबई में 201 शवों का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को भोपाल में 112, लखनऊ में 105 और सूरत में 115 शवों का दाह संस्कार हुआ। जबकि सरकारी आंकड़ों में क्रमश: 4, 26 और 26 मौतें ही दिखाई गईं। अब सवाल यह है कि अगर सरकारी आंकड़े सही हैं, तो श्मशानों में जल रहे शव किसके हैं? गाजियाबाद, भोपाल और लखनऊ के श्मशान घाटों की तस्वीरें स्थिति की भयावह को दिखा रहीं हैं।
विज्ञापन
यहां देखें जमीनी हकीकत और सरकारी आंकड़ों में फर्क
शहर कुल मौतें सरकारी आंकड़ों में दर्ज
- मुंबई 201 50
- लखनऊ 105 26
- सूरत 115 26
- भोपाल 112 04
- रायपुर 107 65
- रांची 48 05
- पटना 30 07
- जयपुर 25 03
- गाजियाबाद 30 00
- अहमदाबाद 81 25