{"_id":"5e9db7748ebc3ed5af08a2bc","slug":"coronavirus-reserve-bank-raised-central-government-lending-limit-to-rs-2-lakh-crore-for-first-half","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: रिजर्व बैंक ने पहली छमाही के लिए केंद्र सरकार की उधार सीमा दो लाख करोड़ रुपये की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: रिजर्व बैंक ने पहली छमाही के लिए केंद्र सरकार की उधार सीमा दो लाख करोड़ रुपये की
Mon, 20 Apr 2020 08:23 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के लिए केंद्र सरकार को कामकाज के लिए तात्कालिक नकदी की जरूरत के लिए उधार की सीमा बढ़ा कर दो लाख करोड़ रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
आरबीआई द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी फैलने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए भारत सरकार के साथ विचार विमर्श के बाद यह तय किया गया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर 2020) की शेष अवधि के खर्चों को पूरा करने के लिए अग्रिम राशि को 2,00,000 करोड़ रुपये किया जाएगा।
विज्ञापन
आरबीआई ने इससे पहले राज्यों के लिए भी उनकी खर्च जरूरतों को पूरा करने के लिए अर्थोपाय ऋण की सीमा को 30 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया है। कोरोना वायरस से जूझ रही सरकारों के लिए बंद पड़ी आर्थिक गतिविधियों के बीच संसाधन जुटाने में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन