फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Outbreak Union Health Ministry Press Conference Over Covid19 Situation In india Latest Update

स्वास्थ्य मंत्रालय: कोरोना का खतरा बरकरार, भारत में संक्रमण दर 17.75 फीसदी, देश के 11 राज्यों में 50 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

Thu, 27 Jan 2022 04:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 27 Jan 2022 04:41 PM IST
सार

एनसीडीसी के निदेशक ने बताया कि देश में फिलहाल कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का सब-वैरिएंट बीए.2 ज्यादा फैल रहा है। 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 15-18 वर्ष की आयु के लोगों का टीकाकरण कवरेज राष्ट्रीय टीकाकरण के राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

विज्ञापन
Coronavirus Outbreak Union Health Ministry Press Conference Over Covid19 Situation In india Latest Update
लव अग्रवाल - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना के हालात पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले एक हफ़्ते में देश में प्रतिदिन औसतन लगभग तीन लाख मामले रिपोर्ट किए गए हैं, संक्रमण अभी भी बहुत ज़्यादा है। देश में पिछले एक हफ़्ते में केस पॉजिटिविटी लगभग 17.75 फीसदी रही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 27 जनवरी तक भारत में कोरोना के 22,02,472 सक्रिय मामले हैं। मामले की सकारात्मकता दर 17.75% (पिछले एक सप्ताह में) है। 11 राज्यों में 50,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में 3 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल में अभी 3 लाख से ज़्यादा सक्रिय मामले हैं, आंध्र प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में 1-2 लाख सक्रिय मामले हैं। देश में 551 ज़िलों में केस पॉजिटिविटी 5% से ज़्यादा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह के दौरान देश भर में कुल मामले की सकारात्मकता दर लगभग 17.75 फीसदी थी। 11 राज्यों में कोरोना के 50,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। 14 राज्यों में 10,000-50,000 सक्रिय मामले हैं और 11 राज्यों में 10,000 से कम सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि 7 मई 2021 को कोरोना की दूसरी लहर के पीक के दौरान 4,14,188 नए मामले और 3679 मौतें हुईं थीं। केवल तीन फीसदी लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया था। 21 जनवरी 2022 को 3,47,254 नए मामले सामने आए और 435 मौतें हुईं। पूर्ण टीकाकरण वाले लोग अब 75 फीसदी हैं।

उन्होंने बताया कि 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 15-18 वर्ष की आयु के लोगों का टीकाकरण कवरेज राष्ट्रीय टीकाकरण के राष्ट्रीय औसत से अधिक है। देश में अब तक 95 फीसदी पात्र लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक और 74 फीसदी को दूसरी खुराक दी जाचुकी है। 97.03 लाख पात्र आबादी को 'एहतियाती खुराक' मिली है।

इस दौरान देश में कोरोना की स्थिति पर एनसीडीसी के निदेशक ने बताया कि देश में फिलहाल कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का सब-वैरिएंट बीए.2 ज्यादा फैल रहा है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सरकार में चर्चा को लेकर चल रही मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया। इनमें दावा किया गया था कि सरकार इस पर चर्चा कर रही है कि कोरोना की बूस्टर खुराक दी जानी चाहिए या नहीं? मंत्रालय ने कहा कि इस पर मीडिया में आ रही खबरें पूरी तरह गलत हैं। वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर सभी तथ्यात्मक जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।


इस बीच केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने वयस्कों के लिए अब कोवैक्सिन और कोविशील्ड को कुछ शर्तों के साथ आपातकालीन परिस्थितियों में प्रतिबंधित इस्तेमाल की अनुमति को नई सामान्य दवा में अपग्रेड कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बताया कि इन शर्तों में कोविन एप पर पंजीकरण करने के साथ ही प्रोग्राम से संबंधित वैक्सीन की आपूर्ति और हर 6 महीने का डेटा जमा करना जारी रखा गया है। नि:शुल्क टीकाकरण का सरकारी अभियान जारी रहेगा।

अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक ने राज्यों को लिखा खत
अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक एनएचएम ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि एक जनवरी 2023 तक 15 साल की उम्र पूरा कर रहे किशोर भी 15-18 आयु वर्ग के तहत टीके के लिए पात्र हैं। यह स्पष्ट किया गया है कि वर्ष 2005, 2006 और 2007 में पैदा हुए लोग 1-18 वर्ष की श्रेणी में पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed