फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: No Indian affected of virus who returned from Wuhan, all 645 people report negative

वुहान से लौटे किसी भारतीय को कोरोनावायरस नहीं, सभी 645 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

Fri, 07 Feb 2020 05:48 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 07 Feb 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: No Indian affected of virus who returned from Wuhan, all 645 people report negative
Coronavirus - फोटो : PTI

चीन के वुहान से लौटे भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया के विशेष विमान से लाए गए सभी 645 लोगों की कोरोनावायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन भारतीय नागरिकों को सेना और आईटीबीपी द्वारा बनाए गए अलग-अलग केंद्रों में रखा गया है। 

विज्ञापन


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि छह फरवरी तक 1,265 उड़ानों के 1,38,750 यात्रियों की कोरोनावायरस जांच की गई, लेकिन अब तक कोई नया मामला सामने नहीं आया है। भारत में अभी तक सिर्फ केरल में ही कोरोनावायरस के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


हाल ही में भारत लौटे वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले इन तीन मेडिकल छात्रों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईएमसीआर) ने 510 लोगों के नमूनों की जांच की है, जिनमें उन तीन छात्रों को छोड़कर सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार चीन के वुहान से लौटे और सेना तथा आईटीबीपी द्वारा बनाए गए अलग-अलग केंद्रों में रखे गए सभी 645 लोगों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed