भारत में कोरोना: कई राज्यों में लॉकडाउन, आज 81 नए मामले, कुल 396 हुई संख्या
कोरोना वायरस के चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है। आज कोरोना के 81 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 396 हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 7 तक पहुंच गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से संबंधित हर अपडेट ...
लाइव अपडेट
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने रविवार को कुल 81 मामले सामने आने के बाद बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमण की कुल संख्या 396 हो गई है। वहीं कोरोना की जांच के लिए अब तक कुल 18127 नमूने लिए गए हैं, जिनमें से 17237 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है।
झारखंड में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन
झारखंड में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी। सभी दुकानें, कमर्शियल संस्थान, आफिस, फैक्टरी, गोदाम और साप्ताहिक बाजार भी बंद रहेंगे।Jharkhand govt announces a lockdown till 31st March. Movement of all public transport prohibited. All shops, commercial institutions, offices, factories, godowns, weekly markets to remain closed. All places of worship to stay closed for devotees during this period. #COVIDー19 pic.twitter.com/Y8Tg7OhAdF
— ANI (@ANI) March 22, 2020
आंध्र प्रदेश में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन
दिल्ली, बिहार के बाद आंध्र प्रदेश में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर यह घोषणा की है।Lockdown imposed in Andhra Pradesh till 31st March: CM YS Jagan Mohan Reddy #Coronavirus pic.twitter.com/wKGTF2ZPwh
— ANI (@ANI) March 22, 2020
Number of #Covid19 cases rises to 21 in Punjab, according to the State Health Department. One person has died in the state due to the disease.
— ANI (@ANI) March 22, 2020
देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 7 हुई
भारत में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। वहीं कुल संक्रमित मामलों की संख्या 360 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।गोवा में तीन दिन के लिए बढ़ा जनता कर्फ्यू
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने जनता कर्फ्यू को तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है।डीजीसीए ने कहा दिल्ली में जारी रहेंगी उड़ानें
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए अलग व्यवस्था
In the wake of #Coronavirus, Supreme Court's two courts will work through video-conferencing tomorrow. The judges will sit in their respective courtrooms, whereas lawyers will not argue their cases in courtrooms but from a different location. pic.twitter.com/DnL86RxMyi
— ANI (@ANI) March 22, 2020
कर्नाटक में 22 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव
कर्नाटक के भटकल में 22 साल के एक युवक का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। युवक 19 मार्च को दुबई से लौटा था। दक्षिण कन्नड़ के जिला आयुक्त सिंधु बी रूपेश ने इसकी पुष्टि की है।A 22-year-old man from Bhatkal who had returned from Dubai on March 19 has been tested positive for #CoronaVirus: Sindhu B Rupesh, District commissioner of Dakshina Kannada #Karnataka
— ANI (@ANI) March 22, 2020