फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Maharashtra, Lockdown in Amravati and Achalpur extended till 8 March due to surge in covid19 cases

महाराष्ट्र में कोरोना का कहरः अमरावती और अचलपुर में आठ मार्च तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

Sat, 27 Feb 2021 04:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 27 Feb 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Maharashtra, Lockdown in Amravati and Achalpur extended till 8 March due to surge in covid19 cases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने अमरावती जिले और अचलपुर में लॉकडाउन को आठ मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान जिले में केवल आवश्यक सेवाओं के संचालन को अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले इन दोनों शहरों में 21 फरवरी को एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया था। इसके बाद जब आज यानि शनिवार को स्थिति की समीक्षा की गई तो सरकार ने इन दोनों शहरों में फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र के 36 में से 28 जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और 21 फरवरी के बाद से इसमें और इजाफा दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के लातूर, हिंगोली, परभणी, नादेड़ जैसे इलाकों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार विदर्भ, अमरावती, अकोला और यवतमाल कोरोना संक्रमण के नए हॉटस्पॉट के तौर पर उभरे हैं।


मुंबई में लगातार तीसरे दिन 1,000 से ज्यादा लोग संक्रमित
मुंबई में बीते शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,034 नए केस सामने आए हैं। इस खतरनाक वायरस के चलते मुंबई में जान गंवाने वालों की संख्या 11,461 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मुंबई में लगातार तीसरे दिन 1000 से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए।

देश में लगातार तीसरे दिन 16 हजार से अधिक मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के मामले 16 हजार से अधिक आए। पिछले 24 घंटों में 16,488 नए मामले आने के साथ देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,10,79,979 हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में इस जानलेवा वायरस के चलते 113 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक करीब 1.57 लाख लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed