फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in karnataka, Basavaraj bommai imposed covid19 guidelines in karnataka, containment measures extends in Puducherry

कोरोना: केरल में मामले बढ़ने से सतर्क हुई कर्नाटक सरकार, सीएम बोम्मई ने जारी किए नए दिशानिर्देश

Sat, 31 Jul 2021 10:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 31 Jul 2021 10:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने नए दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि मैंने शनिवार को आठ जिलों की कोविड स्थिति की समीक्षा की। पिछली बार केरल और महाराष्ट्र से मामले आ रहे थे। अब केरल में पिछले कुछ दिनों में फिर से ज्यादा  मामले आ रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in karnataka, Basavaraj bommai imposed covid19 guidelines in karnataka, containment measures extends in Puducherry
बसवराज बोम्मई - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले ने कर्नाटक सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने नए दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि मैंने शनिवार को आठ जिलों की कोविड स्थिति की समीक्षा की। पिछली बार केरल और महाराष्ट्र से मामले आ रहे थे। अब केरल में पिछले कुछ दिनों में फिर से ज्यादा  मामले आ रहे हैं। मैंने डीसी को इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। इन जिलों में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे में सुधार करना होगा। टीकाकरण में और तेजी लाने की जरूरत होगी। 

विज्ञापन

 
बोम्मई ने कहा कि नए दिशानिर्देश के तहत कोरोना प्रतिबंध अब 16 अगस्त की सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। बोम्मई ने कहा कि हमने उन लोगों को कर्नाटक आने अनुमति दी थी जिन्हें टीके की एक खुराक मिली थी। लेकिन कल यानी रविवार से दोनों खुराक लेना जरूरी होगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में रैंडम टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। हमने सूक्ष्म नियंत्रण, परीक्षण पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि अब तक 72 फीसदी शिक्षकों का टीकाकरण किया गया है लेकिन अगले 15 दिनों में 100 फीसदी का लक्ष्य है। बोम्मई ने कहा कि रिसॉर्ट्स- होमस्टे बुकिंग केवल नकारात्मक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट  दिखाने के बाद ही की जाएगी और यह रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


वहीं केरल में कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने 1 अगस्त से कासरगोड (केरल) के लिए सभी बस सेवाओं (सरकारी / प्राइवेट) को एक सप्ताह के लिए बंद करने का फैसला किया। यह निर्णय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुडुचेरी में 31 अगस्त तक बढ़े प्रतिबंध, मध्यप्रदेश में भी सतर्कता
जानकारी के अनुसार पुडुचेरी सरकार ने 31 अगस्त 2021 तक के लिए कोरोना प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। वहीं मध्यप्रदेश में भी सरकार ने पड़ोसी राज्यों में बढ़ते मामलों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed