फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India reports highest single-day spike of 26506 new COVID19 cases and 475 deaths Positive cases stand at 793802

Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 26506 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 793802 हुई

Fri, 10 Jul 2020 03:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Jul 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India reports highest single-day spike of 26506 new COVID19 cases and 475 deaths Positive cases stand at 793802
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में शुक्रवार को फिर एक नया रिकॉर्ड बना। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 26,506 नए मामले सामने आए। इसी के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 7,93,802 पर पहुंच गई जबकि 475 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 21,604 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे तक जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 4,95,513 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि अब भी 2,76,685 लोग संक्रमित हैं जिनका उपचार चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 62.42 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन



Coronavirus Updates: देशभर मे संक्रमित मरीजों की संख्या सात लाख 93 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 475 लोगों की मौत हुई है उनमें से 219 महाराष्ट्र से, 65 तमिलनाडु से, 45 दिल्ली से,  27 पश्चिम बंगाल से, 17 उत्तर प्रदेश से, 16 कर्नाटक से, 15 गुजरात से, 13 आंध्र प्रदेश से, नौ राजस्थान से, आठ बिहार से, सात तेलंगाना से, छह असम से, पांच-पांच मरीजों की मौत हरियाणा, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में, चार मरीजों की मौत ओडिशा में और एक-एक मरीज की मौत छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड और मेघालय में हुई है।

आईसीएमआर के मुताबिक नौ जुलाई तक देश में 1,10,24,491 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 2,83,659 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।

देश में कोविड-19 से अब तक 21,604 मरीजों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 9,667 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, 3,258 की मौत दिल्ली में, 2,008 की मौत गुजरात में, 1,765 मरीजों की मौत तमिलनाडु में, 862 की मौत उत्तर प्रदेश में, 854 की मौत पश्चिम बंगाल में, 634 की मौत मध्यप्रदेश में, 491 की मौत राजस्थान में और 486 मरीजों की मौत कर्नाटक में हुई है।

कोविड-19 के कारण 331 मरीजों की मौत तेलंगाना में, 287 मरीजों की मौत हरियाणा में 277 की मौत आंध्र प्रदेश में, 183 की मौत पंजाब में, 154 की मौत जम्मू-कश्मीर में, 115 की मौत बिहार में, 52 की मौत ओडिशा में, 46 की मौत उत्तराखंड में और 27 मरीजों की मौत केरल में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में 23 संक्रमितों की मौत हुई। असम में 22 लोगों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 15 मरीजों की, पुदुचेरी में 14 की, हिमाचल प्रदेश में 11 की, गोवा में नौ मरीजों की, चंडीगढ़ में सात की, अरूणाचल प्रदेश और मेघालय में दो-दो लोगों की, त्रिपुरा और लद्दाख में एक-एक मरीज की मौत संक्रमण के कारण हुई। मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले 70 फीसदी से अधिक लोग अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

मंत्रालय के डाटा के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 2,30,599 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद, तमिलनाडु में संक्रमण के 1,26,581 मामले, दिल्ली में 1,07,051 मामले, गुजरात में 39,194 मामले, उत्तर प्रदेश में 32,362 मामले, कर्नाटक में 31,105 मामले तथा तेलंगाना में संक्रमण के 30,946 मामले हैं। संक्रमण के 25,911 मामले पश्चिम बंगाल में, 23,814 मामले आंध्र प्रदेश में, 22,563 मामले राजस्थान में, 19,369 मामले हरियाणा में और 16,341 मामले मध्यप्रदेश में हैं।


असम में कोविड-19 के मामले 14,032 हैं, 13,944 मामले बिहार में हैं, 11,201 मामले ओडिशा में, 9,501 मामले जम्मू-कश्मीर में, 7,140 मामले पंजाब में और 6,534 मामले केरल में हैं। संक्रमण के 3,675 मामले छत्तीसगढ़ में, 3,305 मामले उत्तराखंड में, 3,246 मामले झारखंड में, 2,151 मामले गोवा में, 1,776 मामले त्रिपुरा में, 1,450 मामले मणिपुर में, 1,140 मामले हिमाचल प्रदेश में और 1,055 मामले लद्दाख में हैं।

पुदुचेरी में कोविड-19 के 1,151 मामले, नागालैंड में 673 मामले, चंडीगढ़ में 523 मामले और दादरा नगर हवेली तथा दमन-दीव में संक्रमण के कुल 411 मामले हैं। अरुणाचल प्रदेश में 302 मामले सामने आए हैं, मिजोरम में 197 मामले, अंडमान-निकोबार में 151 मामले, सिक्किम में 134 मामले और मेघालय में संक्रमण के 113 मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed