फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: लद्दाख और तमिलनाडु में कोरोनावायरस के तीन नए केस, 34 पहुंची मरीजों की संख्या

Sat, 07 Mar 2020 11:04 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 07 Mar 2020 11:04 PM IST
खास बातें

भारत में अब कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 34 हो गई है। इनमें से 18 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 18 भारतीयों में से केरल में मिले तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा लद्दाख में दो, तमिलनाडु, तेलंगाना, जयपुर और गाजियाबाद में एक-एक जबकि दिल्ली में तीन मरीज इससे संक्रमित मिले हैं। अबतक का अपडेट:-

विज्ञापन
Coronavirus In India Updates In Hindi: covid 19 confirmed cases harsh vardhan, PM Modi
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:55 PM, 07-Mar-2020

दिल्ली की महिला को पृथक रखा गया

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पेटीएम कर्मचारी के संपर्क में आई एक महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि प्राथमिक जांच में महिला के भी वायरस से संक्रमित होने के संकेत मिले हैं। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस की प्राथमिक जांच में एक और महिला संक्रमित पाई गई है। हालांकि, इसकी पुष्टि होनी बाकी है। महिला का विदेश जाने का कोई इतिहास नहीं है लेकिन वह 28 फरवरी 2020 को वह पेटीएम कर्मी के संपर्क में आई थी जिसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।
 

10:07 PM, 07-Mar-2020

जयपुर में 14वां ज्वैलर्स एसोसिएशन शो टला

जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन ने कहा है कि उसने 14वें ज्वैलर्स एसोसिएशन शो को फिलहाल रद्द करने का फैसला किया है जो 10 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच आयोजित होना था। अब ये शो अक्तूबर 2020 में आयोजित होगा। 

 
विज्ञापन
09:57 PM, 07-Mar-2020

12 देशों से आने वाले यात्रियों को हवाईअड्डे पर ही अलग करेंगे अधिकारी

कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि 12 देशों के यात्रियों को कन्वेयर बेल्ट क्षेत्र तक अन्य यात्रियों से अलग रखा जाएगा।देश में वायरस संक्रमण के 30 से ज्यादा मामलों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह पहल इसके प्रसार को रोकने की दिशा में उठाए गए कई कदमों में से एक है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक प्रवक्ता ने कहा कि 12 देशों से आने वाले यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर अलग रखा जाएगा।
 

09:27 PM, 07-Mar-2020

मध्यप्रदेश में 18 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव

मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से के 18 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल 20 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे। 
 
06:28 PM, 07-Mar-2020
विशेष सचिव (स्वास्थ्य) संजीव कुमार ने कहा कि देश में कोरोनावायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। वायरस से पीड़ितों की संख्या 34 पहुंच गई है। इनमें से दो मामले लद्दाख में सामने आए हैं। इन्होंने ईरान की यात्रा की थी। वहीं एक केस तमिलनाडु से मिला है जिसने ओमान की यात्रा की थी।  
 
 
06:14 PM, 07-Mar-2020

पीएम मोदी ने कोरोनावायरस पर विभिन्न मंत्रालयों के साथ समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोनावायरस (कोविड-19) से उत्पन्न स्थिति और विभिन्न मंत्रालयों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। 

कार्यालय के अनुसार बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे और अन्य अधिकारी शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:14 PM, 07-Mar-2020

ईरानी सांसद की मौत

ईरान में कोरोना वायरस के चलते शनिवार को सांसद फतेमह रहबर (55 वर्ष) की मौत हो गई। सरकारी न्यूज एजेंसी इरना ने यह जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक, तेहरान निर्वाचन क्षेत्र से हाल ही संसद के सदस्य चुने गए रहबर दूसरे सांसद हैं, जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि ईरान में इस वायरस के चलते अब तक सात नेताओं और अधिकारियों की जान जा चुकी है। ईरान में तेजी से फैले कोरोना वायरस से देशभर में 4,747 लोग संक्रमित हैं जबकि कम से कम 124 की मौत हो चुकी है।


 
04:58 PM, 07-Mar-2020

ईरानी विमान पहुंचा भारत

शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान से एक विमान 300 भारतीयों के लार के नमूने लेकर सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा। इन लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। ईरान का महान विमान वापसी पर सुबह साढ़े 10 बजे कई ईरानी नागरिकों को भी अपने साथ ले गया। 
 
04:23 PM, 07-Mar-2020

माहवारी को टालने के लिए महिलाओं को दी गई गर्भ निरोधक दवाएं

कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे चीन के तौर तरीकों को लेकर महिला कार्यकर्ताओं के बीच गहरा आक्रोश पैदा हो गया है और वे माहवारी संबंधी उत्पाद न मिलने, खराब फिटिंग वाले सुरक्षात्मक सूट और सिर मुंडवाने जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं।

ऐसी खबरें हैं कि कुछ चिकित्सा कर्मियों को उनकी माहवारी को टालने के लिए गर्भ निरोधक दवाएं दी गई है, जिसे लेकर भी आक्रोश पैदा हो गया है। जब दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रही है तो चीन में महिलाएं इस संकट से निपटने में सरकार के भेदभावपूर्ण कदमों को लेकर एकजुट हो रही हैं।

महिला कार्यकर्ताओं को अपने सुरक्षात्मक सूट को संरक्षित रखने के लिए शौचालयों का इस्तेमाल न करने के लिए कहा गया है। शंघाई निवासी 24 वर्षीय जियांग जिनजिंग ने चीन में ट्विटर की तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इस मुद्दे को उठाया और उन्हें हजारों टिप्पणियां मिल रही हैं। 
04:22 PM, 07-Mar-2020

अमेरिका ने पारित किया आपातकालीन व्यय विधेयक

अमेरिका के उत्तर पश्चिमी हिस्से में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ने और मौत का आंकड़ा 12 पहुंचने के बाद अमेरिकी संसद ने इस विषाणु से लड़ने के लिए 8.3 अरब डॉलर का आपातकालीन व्यय विधेयक पारित किया है। प्रतिनिधि सभा से इस विधेयक के पारित हो जाने के एक दिन बाद सीनेट में दोनों दलों ने इसे पूरी तरह समर्थन दिया है। ऐसे में अब यह विधेयक तुरंत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए व्हाइट हाउस भेजा जा सकता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed