फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Cases In India Latest News 72049 New Covid 19 Cases and 986 Deaths In Last 24 Hours

Coronavirus India: दो दिन बाद फिर बढ़े मामले, पिछले 24 घंटे में 72 हजार नए मरीज

Wed, 07 Oct 2020 09:34 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 07 Oct 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases In India Latest News 72049 New Covid 19 Cases and 986 Deaths In Last 24 Hours
पिछले 24 घंटे में 72 हजार कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना के आंकड़ों में होने वाली दैनिक बढ़ोतरी में पिछले कुछ दिनों में गिरावट देखी गई, हालांकि आज संक्रमण के नए मामलों में एक बार फिर वृद्धि देखी गई है। कल 61 हजार के करीब कोरोना मामले सामने आए थे, वहीं आज इसमें 10 हजार के करीब की वृद्धि देखी गई है। दूसरी तरफ, भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 67 लाख को पार कर गया है। 

विज्ञापन


                   
विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 72,049 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान कोविड-19 के चलते 986 लोगों की मौत हुई है। कल के मुकाबले मृतकों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है। कल 804 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक देश में कुल 67,57,132 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 57,44,694 है, जो अस्पताल से इलाज के बाद घर लौटे हैं। वहीं, वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 9,07,883 है। कोरोना के चलते अब तक देश में 1,04,555 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा सक्रिय मामलों में कमी और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed