{"_id":"61568d168ebc3e28945352d9","slug":"coronavirus-cases-today-in-india-latest-update-news-on-october-1-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus India: दो दिन से फिर डराने लगे दैनिक मामले, बीते 24 घंटे में मिले 26 हजार से ज्यादा नए मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus India: दो दिन से फिर डराने लगे दैनिक मामले, बीते 24 घंटे में मिले 26 हजार से ज्यादा नए मरीज
Fri, 01 Oct 2021 11:17 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:17 AM IST
सार
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। पिछले दो दिन से कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 36 हजार नए मामले सामने आए हैं। दैनिक मामलों में अचानक इजाफा होने से चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।अक्तूबर के पहले दिन कोरोना के नए केस डराने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 26,727 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 28,246 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इस दौरान 277 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले सितंबर के आखिरी हफ्ते में संक्रमण के नए मामले 20,000 से कम हो गए थे। केरल में कोरोना के दैनिक मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
केरल में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए मामले
गुरुवार को केरल में 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। 122 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को बताया कि पिछले पिछले सप्ताह दर्ज किए गए कुल मामलों में से 55 से 60 फीसदी से ज्यादा मरीज अकेले केरल में दर्ज किए गए हैं। वहीं, 40 प्रतिशत कोरोना मामले महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से सामने आए।
विज्ञापन
27 सितंबर को तो देशभर में कोरोना के 14 मामले दर्ज किए गए थे, जो 1 मार्च के बाद सबसे कम था। 6 महीने पहले मार्च में कोरोना के दैनिक मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अचानक से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी से तीसरी लहर आने की आशंका बढ़ने लगी है। इस आंकड़े के साथ ही अब तक देश में मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.37 करोड़ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
2 लाख 75 हजार एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 75 हजार 22 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 30 लाख 43 हजार 144 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 37 लाख 66 हजार 707 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 48 हजार 339 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-26,727 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 28,246 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-277
बीते 24 घंटे में कुल टीका-64.40 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या- 2.75 लाख
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.30 करोड़
अब तक कुल हुए संक्रमित- 3.37 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.48 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 89.02 करोड़