{"_id":"5f9ce4838ebc3eefbb0769a3","slug":"coronavirus-cases-in-india-latest-news-update-today-covid-19-cases-48268-new-cases-reported-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus India: कोरोना से ठीक हुए 74 लाख से अधिक मरीज, एक दिन में सामने आए 48268 नए मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus India: कोरोना से ठीक हुए 74 लाख से अधिक मरीज, एक दिन में सामने आए 48268 नए मामले
Sat, 31 Oct 2020 09:45 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 48 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 48,648 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 81,37,119 हो गई, जिनमें से 74,32,829 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इसी के साथ देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.34 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 551 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,21,641 हो गई।
विज्ञापन
देश में अब तक 74,32,829 लोग कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके हैं और देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.34 प्रतिशत हो गई है। कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौत की दर और गिरकर 1.49 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन
देश में लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से नीचे रही। देश में 5,82,649 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 7.16 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख और 29 अक्तूबर को 80 लाख के पार हो गई थी।
आईसीएमआर के अनुसार, 30 अक्तूबर तक कुल 10,87,96,064 नमूनों की जांच की चुकी है, जिनमें से शुक्रवार को 10,67,976 नमूनों की जांच की गई।