फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : preparations to fly back Indians stranded abroad, Special flights, hospital beds get ready

लॉकडाउन खत्म होते ही लौटेंगे विदेशों में फंसे भारतीय, केंद्र सरकार की तैयारी शुरू

Sat, 25 Apr 2020 09:14 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 25 Apr 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : preparations to fly back Indians stranded abroad, Special flights, hospital beds get ready
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण लागू लॉडाउन के चलते विदेश में फंसे भारतीय जल्द ही स्वदेश लौट आएंगे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इसके लिए तैयारी शुरू कर दी। इसके तहत विशेष उड़ानों से विदेशों में फंसे हजारों भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जाएगा। इस दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष अस्पतालों की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि 22 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द किए जाने के कारण विदेश में हजारों भारतीय फंसे हुए हैं। इन्हें वापस लाए जाने की मांग भी उठाई जा रही है। जानकारी के अनुसार करीब एक हफ्ते से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में फंसे हुए भारतीयों को घर वापस लाने के तौर-तरीकों पर वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने शुक्रवार को इस दिशा में पहला कदम बढ़ाते हुए सभी राज्य सरकारों को लॉकडाउन खत्म होने के बाद विशेष अस्पताल तैयार करने के लिए कहा है। ताकि इनमें विदेशों से लौटने वाले भारतीय नागरिकों को जरूरत पड़ने पर क्वारंटीन किया जा सके। गौबा ने इस संबंध में राज्यों के मुख्य सचिवों को वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्रालय ने भी इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रालय विदेश में फंसे भारतीयों से संपर्क कर पता लगा रहा है कि कितने भारतीय नागरिक स्वदेश लौटना चाहते हैं। मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ भारतीय ही नहीं कई और नागरिक भी भारत आने के इच्छुक हो सकते हैं।

एक उदाहरण के तौर पर केरल सरकार का अनुमान है कि करीब एक लाख लोग अपने गृह राज्य आना चाहते हैं। उनमें से कई सिर्फ इसलिए वापस आना चाहते हैं क्योंकि वह पिछले काफी समय से भारत में रह रहे अपने परिवार के लोगों से मिले नहीं हैं। साथ ही उन्हें यह भी शंका है कि क्या पता भविष्य में काफी लंबे समय के लिए उड़ानें रद्द कर दी जाएं।

केरल की ही तरह दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु भी ऐसे राज्य हैं जहां के लोग विदेशों से वापस लौटना चाहते हैं। विदेश मंत्रालय इस पूरी प्रक्रिया के लिए अलग से एक कंट्रोल भी तैयार कर रहा है।

विदेशों से भारतीयों के पार्थिव शरीर वापस लाए जा सकते हैं

गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि कोरोना के कारण विदेश में दम तोड़ चुके भारतीय नागरिकों और ओसीआई कार्डधारियों के पार्थिव शारीर वापस भारत लाए जा सकते हैं। मगर जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन जरूरी होगा। एक आधिकारिक ने बताया कि मंत्रालय ने कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारियों को इस संबंध में विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

यह स्पष्ट किया गया है कि भारतीय नागरिकों व ओसीआई कार्डधारकों के पार्थिव शरीर को लाने की अनुमति है। अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में स्वास्थ्य और विदेश मंत्रालय को कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि गृह मंत्रालय की ओर से यह कहा गया है कि इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed