फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus 3rd wave experts says covid appropriate behaviour become key factor Latest News Update

लड़ेंगे कोरोना से: कोरोना की तीसरी लहर पर विशेषज्ञों ने किया सतर्क, बोले- त्योहारों में खास सावधनी बरतें लोग

Fri, 17 Sep 2021 10:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Sep 2021 10:44 PM IST
सार

देश में कोरोना के घटते-बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने महामारी की तीसरी लहर को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में कई त्योहार हैं। ऐसे में लोगों का कोरोना प्रोटोकॉल मानना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
coronavirus 3rd wave experts says covid appropriate behaviour become key factor Latest News Update
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

विस्तार

शीर्ष वैक्सीनोलॉजिस्ट गगनदीप कांग ने शुक्रवार को कहा कि जब तक कोरोना वायरस का कोई नया रूप नहीं आता, तब तक देश में तीसरी लहर नहीं आएगी। उन्होंने बेहतर टीकों को विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जो नए रूपों से निपट सकते हैं और नियामक तंत्र को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कोई नया वैरिएंट नहीं आता, तब तक वैसे हालात नहीं बनेंगे, जो हमने दूसरी लहर के दौरान देखे थे। हम जो उतार-चढाव देखेंगे, वह ऐसे इलाकों में होंगे, जहां असुरक्षित आबादी है और जहां वायरस पहले नहीं था। बता दें कि मार्च से मई के बीच देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने हजारों लोगों की जान ले ली थी और लाखों लोगों को संक्रमित किया था। इससे देश में स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा चरमरा गया था।

विज्ञापन


विशेशज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने को कहा
देश में कोरोना के घटते-बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने महामारी की तीसरी लहर को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में कई त्योहार हैं। ऐसे में लोगों का कोरोना प्रोटोकॉल मानना बहुत जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि तीसरी लहर के संबंध में कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट घातक साबित हो सकता है, क्योंकि त्योहारों के सीजन में लोगों की भीड़ में इसके तेजी से फैलने की आशंका होगी। 
विज्ञापन


त्योहारों के सीजन में सतर्कता की दरकार 
टीकाकरण पर राष्ट्रीय तनकीकी सलाहकार समूह के कोविड-19 कार्यसमूह के अध्यक्ष डा. एनके अरोड़ा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से तेजी से हो रहे टीकाकरण और कोरोना के किसी नए वैरिएंट के सामने नहीं आने के बाद हालात फिलहाल काबू में हैं। अब तीसरी लहर को लेकर सबसे बड़ा खतरा त्योहारों के सीजन में होगा। अगर लोग त्योहारों के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेंगे, तो हालात फिर से बिगउ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed