{"_id":"60d1b7588ebc3e32371e6c6e","slug":"corona-vaccine-bharat-biotech-s-covaxin-shows-77-8-percent-efficacy-in-phase-3-trials-say-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covaxin: कोरोना के खिलाफ जिंदगी की जंग में प्रभावी हथियार बनी कोवाक्सिन, फेज 3 ट्रायल में 77.8 फीसदी असरदार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covaxin: कोरोना के खिलाफ जिंदगी की जंग में प्रभावी हथियार बनी कोवाक्सिन, फेज 3 ट्रायल में 77.8 फीसदी असरदार
Tue, 22 Jun 2021 03:41 PM IST
दीप्ति मिश्रा
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 22 Jun 2021 03:41 PM IST
सार
भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के तीसरे चरण के ट्रायल के आंकड़ों को लेकर आज यानी मंगलवार को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पता चला कि कोवाक्सिन 77.8 फीसदी तक असरदार है।
विज्ञापन
कोवाक्सिन वैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के तीसरे चरण के ट्रायल के आंकड़ों को लेकर आज यानी मंगलवार को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पता चला कि हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक को कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन 77.8 फीसदी तक असरदार है। सूत्रों का कहना है कि बैठक के बाद भारत के औषधि महानियंत्रक से कोवाक्सिन को मूंजरी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
भारत बायोटेक ने कोवाक्सिन के तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण का डाटा भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को सौंप दिया था। इस डाटा को लेकर डीसीजीआई ने समीक्षा बैठक की, जिसमें वैक्सीन के प्रभावी होने की जानकारी के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ भारत बायोटेक की 'प्री-सबमिशन' बैठक से पहले आंकड़ों की समीक्षा बैठक हुई है ताकि वैक्सीन कोवाक्सिन को मंजूरी मिल सके।