फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination in india, corona cases in india, coronavirus cases in maharashtra

कोरोना बुलेटिन : इन आठ राज्यों में बहुत तेजी से फैल रहा है संक्रमण, अब तक छह करोड़ से अधिक टीकाकरण

Mon, 29 Mar 2021 08:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 29 Mar 2021 08:48 PM IST
सार

  • देश में कोरोना टीकाकरण के बावजूद संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 84.5 फीसदी मामले आठ राज्यों से

विज्ञापन
Corona vaccination in india, corona cases in india,  coronavirus cases in maharashtra
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना टीकाकरण के बावजूद संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 68,020 नए मामले आए हैं जिनमें से 84.5 फीसदी मामले आठ राज्यों से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 31,643 नए मामले सामने आए जो कि सबसे अधिक हैं और 102 लोगों की मौत भी हुई। इसके अलावा कर्नाटक में 2792 नए मामले आए, पंजाब में 2870, मध्य प्रदेश में 2323, गुजरात में 2270, छत्तीसगढ़ में 2153, तमिलनाडु में 2279 , केरल में 1549 और नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


वहीं मंत्रालय के अनुसार भारत में टीकाकरण की कुल संख्या छह करोड़ के अधिक हो गई है। सुबह सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 9,92,483 सत्रों में टीके की 6,05,30,435 खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


इनमें से 81,56,997 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 51,78,065 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा अग्रिम मोर्चे पर तैनात 89,12,113 कर्मियों को पहली खुराक और 36,92,136 कर्मियों की दूसरी खुराक दी गई है। पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 67,31,223 लाभार्थियों को और 2,78,59,901 वरिष्ठ नागरिकों को भी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 67,31,223 लाभार्थियों को और 2,78,59,901 वरिष्ठ नागरिकों को भी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed