{"_id":"63d00c89811bdd43f6111cff","slug":"corona-update-maharashatra-logs-eight-covid-19-cases-no-new-case-in-mumbai-since-march-2020-updates-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: मुंबई में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया, मार्च 2020 के बाद ऐसा पहली बार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Update: मुंबई में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया, मार्च 2020 के बाद ऐसा पहली बार
Tue, 24 Jan 2023 10:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 24 Jan 2023 10:21 PM IST
सार
महाराष्ट्र ने मंगलवार को आठ कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले
- फोटो : Social Media
विस्तार
मुंबई में मंगलवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। बताया गया कि मार्च 2020 में महामारी शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब मुंबई में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। इससे पहले 11 मार्च 2020 को मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए थे और बीते दिन यानी सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
महामारी से किसी मरीज की मौत हुई
बीएमसी के मुताबिक, मुंबई में बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया और न ही इस महामारी से किसी मरीज की मौत हुई। इसके बाद मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या 11,55,240 पर स्थिर है। महामारी के कारण अब तक 19,747 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोविड-19 के आठ मामले
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र ने मंगलवार को आठ कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से किसी की जान नहीं गई। पुणे, मुंबई और नासिक सर्कल ने दो-दो मामले दर्ज किए, जबकि अकोला और औरंगाबाद सर्कल ने एक-एक संक्रमण का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन