फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Outbreak Lockdown Weekend Restrictions Covid19 Third Wave Delhi Maharashtra Karnataka Kerala Latest Update

Corona Alert: केरल में संक्रमण के रोजाना मामलों ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली-महाराष्ट्र में भी केस बढ़े, जानिए देश-दुनिया में कोरोना के हालात

Wed, 19 Jan 2022 09:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 19 Jan 2022 09:15 PM IST
सार

देश कुछ राज्यों में कोरोना के मामले घटने लगे हैं। वहीं, अब भी कई राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के मामलों में आए उछाल ने सरकार और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में मामले घटने लगे हैं। वहीं, केरल में संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। आइए जानते हैं देश-दुनिया में कोरोना के हालात क्या हैं...
 

विज्ञापन
Corona Outbreak Lockdown Weekend Restrictions Covid19 Third Wave Delhi Maharashtra Karnataka Kerala Latest Update
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34,199 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 8,193 लोग डिस्चार्ज हुए और 49 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। राज्य में फिलहाल 1,68,383 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यहां अब तक संक्रमण से कुल 51,160 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अन्य राज्यों के हालात

  • मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,032 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई और 18,241 लोग डिस्चार्ज हुए। वहीं, पुणे में कोरोना के 12,633 नए मामले सामने आए और 8,357 मरीज ठीक हुए। कोरोना से 12 लोगों की मृत्यु हुई। कुल सक्रिय मामले 73,098 हैं।
  • विज्ञापन
  • महाराष्ट्र में कोविड के 43,697 नए मामले सामने आए और 46,591 ठीक हुए। संक्रमण से 49 लोगों की मृत्यु भी हुई है। सक्रिय मामले 2,64,708 हैं। राज्य में बुधवार को ओमिक्रॉन के 214 नए मामले सामने आए हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गोवा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,936 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,119 लोग डिस्चार्ज हुए और 7 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। कुल सक्रिय मामले 22,807 हैं।
  • कर्नाटक सरकार ने टेस्टिंग, आइसोलेशन और क्वारंटाइन के लिए नए दिशा-निर्देशों जारी किए हैं। जो मरीज होम आइसोलेशन में हैं वह पॉजिटिव आने के 7 दिन बाद उनका होम आइसोलेशन खत्म हो जाएगा, इस बीच में लगातार 3 दिनों तक बुखार न हुआ हो। 7 दिन के बाद दोबारा टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है।
  • जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,818 नए मामले आए और 1,255 मरीज ठीक हुए। 4 लोगों की मृत्यु हुई। सक्रिय मामले 26,236 हैं।
  • पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना के 11,447 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 15,418 लोग ठीक हुए और 38 संक्रमितों की मौत भी हुई। सक्रिय मामले 1,51,702 हैं।
  • उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,402 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,956 लोग डिस्चार्ज हुए और 6 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 22,962 हैं।
  • तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,981 मामले आए और 17,456 ठीक हुए। कोरोना से 35 लोगों की मृत्यु हुई। सक्रिय मामले 1,70,661 हैं।
  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटों कोविड के 40,499 नए मामले सामने आए और 23,209 मरीज ठीक हुए। कोविड से 21 लोगों की मृत्यु हुई। सक्रिय मामले 2,67,650 हैं।
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 13,785 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस दौरान 16,580 ठीक हुए और 35 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामले 75,282 है। संक्रमण दर 23.86 फीसदी है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटों में 20,966 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 9828 लोग ठीक हुए और 12 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामले 90,726 हैं।

ओमिक्रॉन के साथ कोरोना खत्म नहीं हो रहा, नया वैरिएंट आएगा: डब्ल्यूएचओ
दुनिया में पिछले एक दिन में जहां 30.17 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की है वहीं उसी अवधि में 8,039 मौतें भी हुई हैं। इस बीच, ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बावजूद इसे कोरोना के खत्म होने का संकेत बताने वालों को डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रॉस गेब्रेयेसिस ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, कोरोना अभी खत्म नहीं होने जा रहा, बल्कि ओमिक्रॉन के बाद नए वैरिएंट आ सकते हैं।

आ सकते हैं टीकों को चकमा देने वाले वैरिएंट : डॉ. फॉसी
डब्ल्यूएचओ के अलावा अमेरिका के महामारी संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंटनी फॉसी ने भी कहा कि यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि ओमिक्रॉन से कोविड महामारी का अंत हो जाएगा, क्योंकि टीकों को चकमा देने की क्षमता रखने वाले इसी तरह के अन्य वैरिएंट भी सामने आ सकते हैं। डॉ. फॉसी ने कहा, टीकाकरण या पिछले संक्रमण के माध्यम से हासिल प्रतिरक्षा, उतना प्रभावी नहीं हो सकती है जितना लोग मानते हैं।

डब्ल्यूटीओ ने चेताया, 2024 तक पटरी पर नहीं लौटेगा पर्यटन
संयुक्त राष्ट्र के अहम निकाय विश्व पर्यटन संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने कहा है कि वैश्विक पर्यटन 2024 से पहले लौटने की संभावना बेहद कम है। मैड्रिड स्थित यूएन एजेंसी के वर्ल्ड टूरिज्म बैरोमीटर के मुताबिक, ओमिक्रॉन भले ही पहले के डेल्टा स्वरूप से कम गंभीर है लेकिन 2022 में इससे आर्थिक रिकवरी बाधित होगी। एक साल पहले पर्यटन से आय में 72 फीसदी की कमी आई थी जो इस बार भी ज्यादा नहीं बढ़ सकेगी। 2020 के बाद से यूरोप और अमेरिका में विदेशी पर्यटकों की संख्या बुरी तरह गिरी है।

जापान : टोक्यो समेत 13 स्थानों पर नई पाबंदियां
जापान सरकार ने कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण संक्रमण के बढ़ते मामलों के के तहत टोक्यो समेत 10 से अधिक क्षेत्रों में शुक्रवार से नई पाबंदियां लागू करने की घोषणा की है। अर्थव्यवस्था पुनरोद्धार मंत्री डेशिरो यामागीवा ने बताया कि सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञों के पैनल ने बुधवार को 13 क्षेत्रों में तीन सप्ताह के लिए 13 फरवरी तक नए प्रतिबंध लागू करने की योजना को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री फ़ुमिओ किशिदा सरकारी कार्यबल की बैठक में आधिकारिक तौर पर नए उपायों की घोषणा करेंगे। इसके तहत रेस्तरां खुलने की अवधि घटाने, पार्कों में भीड़ न जुटाने जैसे उपाय शामिल होंगे।

15 करोड़ डॉलर की मदद करेगा गेट्स फाउंडेशन
दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख इस जंग में मदद के लिए द गेट्स फाउंडेशन और ब्रिटिश बायोमेडिकल चैरिटी वेलकम ने 15 करोड़ डॉलर का सहयोग देने का एलान किया है। वेलकम के निदेशक ब्रिटिश वैज्ञानिक जेरेमी फरार ने कहा, हममें से कोई भी नहीं मानता कि ओमिक्रॉन अंतिम वैरिएंट होगा, या कोविड -19 अंतिम महामारी होगी।  हमें वास्तव में ग्लोबल रिस्पांस की जरूरत है। उन्होंने सरकारों से भी अपने योगदानों को बढ़ाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed