फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases India 22 may, Covid19 Cases india, Coronavirus, Health Ministry All updates

Corona: देश में आज फिर कोरोना के 2000 से अधिक मामले, मृतकों की संख्या भी ढाई गुना बढ़ी

Sun, 22 May 2022 10:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 22 May 2022 10:11 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,226 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Corona Cases India 22 may, Covid19 Cases india, Coronavirus, Health Ministry All updates
देश में बढ़ी कोरोना मृतकों की संख्या - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के 2000 से अधिक मामले सामने आए हैं। चिंता करने वाली बात यह है कि मृतकों की संख्या में ढाई गुना से अधिक की वृद्धि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,226 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 65 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई जो कि कल की तुलना में ढाई गुना अधिक है। बता दें कल 25 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 2,202 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 14,955 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,24,413 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि शनिवार के जारी आंकड़े में बीते 24 घंटों में  2,323 केस मिले थे और 25 लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन


दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 479 मामले, एक की मौत
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 479 मामले सामने आए हैं और एक की मौत हो गई। दिल्ली में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,03,189 हो गई है, जबकि वायरस से मरने वालों की संख्या 26,200 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


मुंबई में कोरोना के 198 नए मामले
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 198 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,062,674 हो गई है।   शहर में अब तक 16,566 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed