कोरोना महामारी फिर आक्रामक रूप से बढ़ रही है। देश में एक दिन में 36 फीसदी की वृदि्ध के बाद कोरोना के 22,775 नए मरीज मिले हैं। यह बीते अक्तूबर के बाद सर्वाधिक हैं। महामारी की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि देश में सक्रिय केस एक लाख से अधिक हो गए। ओमिक्रॉन के 161 नए मरीजों के साथ कुल 1431 संक्रमित हो गए हैं। वहीं, दिल्ली में कोरोना के 2716 नए केस मिले हैं। इसमें 51 फीसदी वृदि्ध दर्ज की गई। ओमिक्रॉन के 161 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद कुल आंकड़ा 1431 पहुंच गया है।
केंद्र ने राज्यों को अस्थायी अस्पताल बनाने व होम आइसोलेशन वाले मरीजों की निगरानी के लिए अलग से विशेष टीम गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। उनकी स्थिति बिगड़ने पर समय से अस्पताल में भर्ती कराया जाए। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा, समय रहते स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को बेहतर करने पर जोर दिया जाए। पत्र में स्पष्ट है कि संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच यह बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि अभी से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ता दिख रहा है।
महाराष्ट्र में अब 454 मरीज
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 454 मरीज हैं। दिल्ली में 33 नए केस के बाद अब 353 मरीज हो गए हैं।
10 मंत्री व 20 विधायक एकसाथ संक्रमित
महाराष्ट्र में 10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना संक्रमित हैं। 9170 नए मरीज मिले। 13 फीसदी अधिक। 7 मरीजों की मौत भी।
कोविन पोर्टल पर पहले दिन देशभर में तीन लाख किशोरों ने टीके के लिए पंजीकरण कराया।
दिल्ली में संक्रमण दर 3.64 फीसदी दर्ज की गई। दो दिन में एक फीसदी से भी ज्यादा बढ़ी है।
अंटार्कटिका पहुंचा वायरस
इनसानी आबादी से हजारों मील दूर अंटार्कटिका में भी बेल्जियम के प्रिंसेस एलिजाबेथ पोलर स्टेशन में दो तिहाई वैज्ञानिक कोविड की चपेट में आ गए हैं। सभी वैज्ञानिकों को पूरे टीके भी लग चुके हैं।
भारत ने अफगानिस्तान भेजी पांच लाख कोवाक्सिन खुराकें
भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय मदद के तौर पर कोवाक्सिन की पांच लाख खुराकें भेजी हैं। तालिबान सरकार बनने के बाद यह पहली खेप है। पांच लाख डोज और भेजी जाएंगी।
सक्रिय मामले 13,420 बढे़
देश में कोरोना के सक्रिय मामले अब 1,04,781 हो गए हैं। 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 13,420 मरीज बढ़े हैं। सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख से अधिक बीते 30 नवंबर को दर्ज हुई थी। 30 नवंबर को 1,00,543 सक्रिय केस थे। बीते एक दिन में 8949 मरीज स्वस्थ हुए हैं। टीके की 145 करोड़ से अधिक डोज लग चुकी है। वहीं, 406 की मौत हो गई।
वायरस की तेज रफ्तार
5 दिन में चार गुना बढ़े मामले
तारीख संक्रमित मौतें
27 दिसंबर 6358 293
28 दिसंबर 9195 302
29 दिसंबर 13154 268
30 दिसंबर 16764 220
31 दिसंबर 22775 406
विस्तार