फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona : Active cases exceed 19 thousand, 3157 new COVID19 cases today, 26 people died

देश में कोरोना : संक्रमण दर दो माह बाद फिर एक फीसदी के पार, सक्रिय केस बढ़कर 19,500 हुए

Mon, 02 May 2022 08:55 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 02 May 2022 08:55 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 26 लोगों ने महामारी की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Corona : Active cases exceed 19 thousand, 3157 new COVID19 cases today, 26 people died
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। इस वजह से दो माह बाद संक्रमण दर फिर बढ़कर 1 फीसदी से ज्यादा हो गई। बीते चार पांच दिनों से रोज 3000 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस 19,500 के पार पहुंच गए। इनमें 408 की बढ़ोतरी हुई। वहीं, 3157 नए संक्रमित मिले। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 26 लोगों ने महामारी की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 2723 लोगों ने कोरोना को मात दे दी। इस तरह देश की रिकवरी दर 98.74 फीसदी बनी हुई है, वहीं मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। 
विज्ञापन


26 और मौतों के साथ देश में कुल मृतकों का आंकड़ा 5,23,869 तक पहुंच गया। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,82,345 पर पहुंच गया है। दैनिक सकारात्मकता दर बढ़कर 1.07 फीसदी हो गई है। इससे पहले 27 फरवरी को यह 1.11 फीसदी थी। मंत्रालय के अनुसार साप्ताहिक संक्रमण दर अब भी 0.70 फीसदी है। देश में कोविड टीकाकरण जारी है। अब तक कुल 189.23 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 53 फीसदी से ज्यादा मामले
देश के 20 राज्यों में कोरोना संक्रमण फिर से पैर पसार रहा है। इसमें सबसे बुरा हाल राजधानी दिल्ली का है। यहां इस सप्ताह 9684 नए मरीज सामने आए हैं। यह पिछले सप्ताह से 53 फीसदी ज्यादा हैं। एक सप्ताह में देश में मिले कुल कोरोना संक्रमित के 43 प्रतिशत मामले दिल्ली में ही मिले हैं। इसी तरह हरियाणा में इस सप्ताह 3695 मामले मिले, जो पिछले सप्ताह से 61 प्रतिशत ज्यादा हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में पिछले सप्ताह के मुकाबले 36 प्रतिशत ज्यादा मामले दर्ज किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed