{"_id":"5c463ff8bdec225eb27a98c1","slug":"congress-will-launch-nationwide-agitation-against-farmers-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस किसानों के मुद्दों को लेकर छेड़ेगी देशव्यापी आंदोलन, निकालेगी पदयात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस किसानों के मुद्दों को लेकर छेड़ेगी देशव्यापी आंदोलन, निकालेगी पदयात्रा
Tue, 22 Jan 2019 03:26 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 22 Jan 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन राज्यों में किसानों के मुद्दे उठाकर सत्ता में आने वाली कांग्रेस अब 2019 में इसे पूरे देश में उठाने जा रही है। 2014 में भाजपा की ओर से किसानों से किए वादों और जमीनी हकीकत से रूबरू कराने के लिए पार्टी महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन की तर्ज पदयात्रा करेगी। बिहार में गांधी की कर्मभूमि चंपारण में किसान कांग्रेस 25-26 जनवरी को दो दिवसीय पदयात्रा करेगी।
विज्ञापन
किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने जानकारी दी कि चंपारण में दो दिवसीय पदयात्रा की शुरूआत के बाद पार्टी देश भर में किसान पदयात्राएं निकालेगी। 30 जनवरी को पदयात्रा कार्यक्रम का समापन दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर होगा। इस दौरान देश भर से किसान एवं किसान संगठन जुटेंगे। उनका कहना है कि 2014 में किसानों से बड़े बड़े दावे किए गए लेकिन आज भी देश का किसान कर्ज में फंसा है और आत्महत्या करने को मजबूर है।
विज्ञापन
बीते पांच सालों में हजारों किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। कर्ज माफी पर कांग्रेस ने जो वादा तीन राज्यों में किया उसे पूरा किया है। जबकि भाजपा ने कर्ममाफी, फसल के नुकसान पर शीघ्र मुआवजा के रूप में तत्काल 20 से 40 हजार रुपए का भुगतान, किसानों के बच्चों को रोजगार के वादों को गंभीरता से नहीं लिया। इसी को ध्यान में रखकर पार्टी किसानों के मुद्दों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन