फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to hold press conferences across the country on National Monetization Pipeline MNP announced by Central Government here is all you need to know

तैयारी: एनएमपी को लेकर कांग्रेस करेगी प्रेस वार्ता, इन तारीखों के बीच हो सकता है आयोजन

Sun, 29 Aug 2021 07:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Aug 2021 07:03 PM IST
सार

करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्तियों का विनिवेश करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाई गई एनएमपी यानी राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन को लेकर कांग्रेस पार्टी एक प्रेस वार्ता करने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन
Congress to hold press conferences across the country on National Monetization Pipeline MNP announced by Central Government here is all you need to know
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

बीते दिनों केंद्र सरकार ने एक योजना योजना 'राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन' या 'एनएमपी' का एलान किया था। सरकार ने इस योजना के जरिये बुनियादी ढांचा योजनाओं पर खर्च के लिए पैसे जुटाने का चार साल का रोडमैप बनाया है। वहीं, विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की इस योजना का विरोध किया है। कांग्रेस तो इसे लेकर राष्ट्रीय प्रेस वार्ता करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस पार्टी एनएमपी को लेकर एक राष्ट्रीय प्रेस वार्ता करने की योजना बना रही है। हालांकि, इसकी तारीख के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार इस प्रेस वार्ता का आयोजन 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच हो सकता है। इसमें पार्टी एनएमपी के नकारात्मक बिंदुओं को सामने रख सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी किया है विरोध
इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस योजना को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया था। बनर्जी ने कहा था कि इस योजना के जरिए केंद्र सरकार देश की संपत्तियों को बेचने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया था कि इन संपत्तियों की बिक्री से जुटाया जाने वाला रुपयों का इस्तेमाल चुनावों के दौरान विपक्षी दलों के खिलाफ किया जाएगा।

छह लाख करोड़ की सरकारी संपत्तियों के विनिवेश की योजना
बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 अगस्त को नेशनल मॉनेटाइजेशन पाइप लाइन (एनएमपी) का शुभारंभ किया था। इसके जरिए देश की करीब छह लाख करोड़ रुपये की सरकारी संपत्तियों का विनिवेश करने की योजना है। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा था कि एनएमपी उन ब्राउनफील्ड संपत्तियों के लिए है, जिनमें निवेश पहले से ही किया जा रहा है।


सीतारमण ने कहा था कि यह उन संपत्तियों के लिए है, जहां संपत्ति का पूरी तरह से मुद्रीकरण किया जा चुका है या जिनका कम उपयोग हो रहा है। वित्त मंत्री ने कहा था कि इन संपत्तियों में हम निजी साझेदारी के जरिए इनका बेहतर मुद्रीकरण करेंगे और इसके जरिये जो भी संसाधन हमें प्राप्त होंगे उनका बुनियादी ढांचे के निर्माण में और बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed