Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to contest Baramati assembly bypoll? Sunetra Pawar calls up state chief Sapkal for supp

बारामती विधानसभा उपचुनाव: सुनेत्रा ने सपकाल को फोन कर मांगा समर्थन; उम्मीदवार मैदान में उतारेगी कांग्रेस?

Sun, 05 Apr 2026 06:49 PM IST
Nirmal Kant न्यूज, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज, अमर उजाला, मुंबई। Published by: Nirmal Kant Updated Sun, 05 Apr 2026 06:49 PM IST
सार

Baramati Assembly Bypoll: राकांपा अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने बारामती उपचुनाव में बिना मुकाबले जीत के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा। हालांकि, कांग्रेस ने इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। सुनेत्रा कल नामांकन दाखिल करेंगी। दिवंगत अजित पवार के सम्मान में एनसीपी (शरद पवार गुट) उपचुनाव नहीं लड़ेगी। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Congress to contest Baramati assembly bypoll? Sunetra Pawar calls up state chief Sapkal for supp
सुनेत्रा पवार, उप मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने रविवार को कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को फोन किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की अध्यक्ष ने बारामती विधानसभा उपचुनाव में बिना मुकाबले जीत सुनिश्चित करने के लिए उनसे समर्थन देने का अनुरोध किया। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों ने कहा, पार्टी का रुख उनकी मांग का समर्थन करने का नहीं है। सोमवार को नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन कांग्रेस अपना उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है। 
विज्ञापन
Trending Videos

Congress to contest Baramati assembly bypoll? Sunetra Pawar calls up state chief Sapkal for supp
उद्धव ठाकरे, प्रमुख, शिवसेना (यूबीटी) - फोटो : एएनआई (फाइल)
उद्धव ठाकरे से भी मांगा था समर्थन
सुनेत्रा पवार ने शनिवार को 23 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी समर्थन मांगा था। यह उपचुनाव उनके पति और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के कारण हो रहा है। अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया था। 

ये भी पढ़ें: अशोक खरात मामला: सीएम बोले- सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्ति की पड़ताल करेगा प्रवर्तन निदेशालय
विज्ञापन
विज्ञापन

Congress to contest Baramati assembly bypoll? Sunetra Pawar calls up state chief Sapkal for supp
शरद पवार, अध्यक्ष, एनसीपी-एसपी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
उपचुनाव नहीं लड़ेगा शरद पवार गुट
शिवसेना (यूबीटी) विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का घटक दल है। उसने अभी तक सुनेत्रा पवार की मांग पर पार्टी की स्थिति स्पष्ट नहीं की है। विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह दिवंगत अजित पवार के सम्मान में उपचुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। अजित पवार बारामती क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। 
विज्ञापन

Congress to contest Baramati assembly bypoll? Sunetra Pawar calls up state chief Sapkal for supp
महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)
कल नामांकन दाखिल करेंगी सुनेत्रा पवार
वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य सुनेत्रा पवार सोमवार को उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। सूत्रों ने कहा, सपकाल पुणे जिले के बारामती में कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन दाखिल होने के समय मौजूद रहेंगे। 

Congress to contest Baramati assembly bypoll? Sunetra Pawar calls up state chief Sapkal for supp
दिवंगत अजित पवार - फोटो : एएनआई
अजित पवार बारामती से आठ बार विधायक रहे
अजित पवार बारामती से आठ बार विधायक रह चुके थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 1.65 लाख मतों केबड़े अंतर से जीत हासिल की थी। 2024 में उन्होंने अपने भतीजे युगेंद्र पवार को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर सीट बरकरार रखी थी। 

इस बीच, कांग्रेस सूत्रों ने यह भी संकेत दिया कि अगर उनके सहयोगी एनसीपी (शरदचंद्र पवार) राहुरी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव नहीं लड़ते हैं, तो कांग्रेस वहां चुनाव में भाग लेने के लिए तैयार है। राहुरी सीट भाजपा विधायक शिवाजी कारदिले के निधन के बाद खाली हुई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed