फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharat case: Govt to probe CDR leak, ED to investigate self-styled godman's assets, says Fadnavis

अशोक खरात मामला: सीएम बोले- सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्ति की पड़ताल करेगा प्रवर्तन निदेशालय

Sun, 05 Apr 2026 04:29 PM IST
Nirmal Kant न्यूज, अमर उजाला, नासिक (महाराष्ट्र)
न्यूज, अमर उजाला, नासिक (महाराष्ट्र) Published by: Nirmal Kant Updated Sun, 05 Apr 2026 04:29 PM IST
सार

महाराष्ट्र में गिरफ्तार स्वयंभू बाबा अशोक खरात का मामला गरमाया हुआ। इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि उसकी कॉल रिकॉर्ड लीक होने के मामले की जांच की जाएगी और उसकी संपत्तियों की जांच ईडी करेगी। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Kharat case: Govt to probe CDR leak, ED to investigate self-styled godman's assets, says Fadnavis
देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अशोक खरात के मामले में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) होने की जांच की जाएगी। वहीं, गिरफ्तार स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, किसी को भी इस तरह कॉल रिकॉर्ड हासिल करने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन

Kharat case: Govt to probe CDR leak, ED to investigate self-styled godman's assets, says Fadnavis
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई (फाइल)
मुख्यमंत्री फडणवीस ने सीडीआर लीक पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का यह बयान तब आया है, जब सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने शुक्रवार को खुलासा किया कि अशोक खरात और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच कथित तौर पर फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें व्हाट्सऐप पर किसी अनजान नंबर से खरात का सीडीआर मिला। 

फडणवीस ने कहा, इस लीक की पूरी जांच होगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया, सीडीआर तक केवल अधिकृत एजेंसियां ही पहुंच हासिल कर सकती हैं। यह डाटा कैसे लीक हुआ और किसने लीक किया, राज्य सरकार इसकी जांच करेगी। उन्होंने आगे कहा, ऐसे संवेदनशील मामलों में केवल आरोप काफी नहीं होते। ठोस सबूत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kharat case: Govt to probe CDR leak, ED to investigate self-styled godman's assets, says Fadnavis
ईडी - फोटो : ईडी
खरात की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी: मुख्यमंत्री
उन्होंने यह भी बताया कि प्रवर्तन निदेशालय खरात की संपत्तियों की जांच करेगा। खरात को तीन साल तक एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। जांच के बाद उसके कई और अपराध सामने आए। इनमें यौन शोषण, जमीन व संपत्ति से जुड़ी वित्तीय हेराफेरी भी शामिल हैं। 

उन्होंने कहा, ईडी ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। खरात के सभी खातों और लेन-देन की जानकारी सामने आ चुकी है। इससे उसकी सभी अवैध संपत्तियों और गलत काम की जानकारी उजागर होगी। 

ये भी पढ़ें: भाजपा-चुनाव आयोग पर भड़कीं ममता: EVM बदलने की जताई आशंका, कहा- अगर मशीन खराब हो तो बदलवाओ
विज्ञापन

Kharat case: Govt to probe CDR leak, ED to investigate self-styled godman's assets, says Fadnavis
आरोपी अशोक खरात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एसआईटी जांच पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच पर भी संतोष जताया। उन्होंने कहा, अब ज्यादा लोग आगे आकर जानकारी दे रहे हैं। लोगों का भरोसा बढ़ा है। अब तक करीब 12 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एसआईटी पर भरोसा रखें। वह अच्छा काम कर रही है। एसआईटी को लगातार नई जानकारियों मिल रही हैं। वह मामले की पूरी जड़ तक पहुंचने तक जांच जारी रखेगी। 

उन्होंने कहा, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में सख्त सजा दी जाएगी। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र में एक राय है। यह राजनीति से ऊपर का विषय है। उन्होंने यह भी कहा, कुछ लोग इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सरकार ऐसे प्रयासों को अहमियत नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed