फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Task Force for 2024 meet takes place first time under Kharge

Congress Task Force: कांग्रेस टास्क फोर्स कर रही 2024 पर मंथन, खरगे की अध्यक्षता में पहली बार बैठक

Mon, 14 Nov 2022 02:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 14 Nov 2022 02:24 PM IST
सार

दिल्ली के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित दफ्तर में बनाए गए कांग्रेस वॉर रूम में टास्क फोर्स की बैठक जारी है। टास्क फोर्स के सदस्य हैं- पी. चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका गांधी और सुनिल कनुगोलू।

विज्ञापन
Congress Task Force for 2024 meet takes place first time under Kharge
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गठित कांग्रेस टास्क फोर्स की आज अहम बैठक हो रही है। इसमें अगले आम चुनाव की रणनीति पर मंथन हो रहा है। खास बात यह है कि यह बैठक मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हो रही है। 

विज्ञापन

दिल्ली के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड (15 GRG Congress War Room) स्थित दफ्तर में बनाए गए कांग्रेस वॉर रूम में टास्क फोर्स की बैठक जारी है। टास्क फोर्स के सदस्य हैं- पी. चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका गांधी और सुनिल कनुगोलू। ये नेता कांग्रेस वॉर रूम पहुंच चुके हैं। 2024 के आम चुनाव में फतह हासिल करने के इरादे से कांग्रेस ने इस टास्क फोर्स का गठन किया है।
विज्ञापन


टास्क फोर्स के हर सदस्य को मिलेगा खास जिम्मा
कांग्रेस टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को 2024 के चुनाव के लिए खास जिम्मा सौंपा जाएगा। इनमें संगठन, संचार और मीडिया, जनता से संपर्क, वित्त और चुनाव प्रबंधन से संबंधित काम होंगे। उनकी अपनी अलग अलग टीमें टीमें होंगी, जिनका गठन बाद में किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस आगामी 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए भी तैयारी कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने रविवार को दिल्ली में निकाय चुनाव के लिए 250 उम्मीदवारों की सूची जारी की। एमसीडी चुनावों की मतगणना 7 दिसंबर को होगी।

2019 के आम चुनाव में भाजपा ने जीती थी 303 सीटें
भाजपा नीत राजग पिछले आठ सालों से केंद्र में सत्तारूढ़ है। 2019 के आम चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में वापसी की। पार्टी ने 2019 में संसद के निचले सदन लोकसभा की 303 सीटें जीतीं। ये 2014 में पार्टी द्वारा जीती गईं 282 सीटों से ज्यादा थीं। 

2019 में कांग्रेस 44 से 53 पर पहुंची
कांग्रेस व उसके सहयोगियों ने 2014 में केवल 44 सीटें जीती थीं, लेकिन मामूली बढ़त पाकर 2019 में 53 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन यह एनडीए व भाजप के मुकाबले नगण्य थी। इससे पहले, शरद पवार, ममता बनर्जी और तेलंगाना राष्ट्र समिति (बदला हुआ नाम भारत राष्ट्र समिति) के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव जैसे नेताओं ने विपक्षी एकता का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। 


भाजपा भी तैयारी में जुटी
उधर, भाजपा ने आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए रविवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में महासचिव बीएल संतोष की अध्यक्षता में एक बैठक की। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 2014 से केंद्र में सत्ता में है। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एनडीए सरकार अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही है। पार्टी को 2024 में फिर से आम चुनाव जीतने का पूरा भरोसा है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान पार्टी ने देश भर में चल रहे सभी कार्यक्रमों की प्रगति के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed