फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress rejects SDPI support, but welcomes individual voters to support UDF

Congress: SDPI का हाथ थामने पर बढ़ा विवाद तो कांग्रेस ने दी सफाई, कहा- हमने कोई समर्थन स्वीकार नहीं किया

Thu, 04 Apr 2024 02:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 04 Apr 2024 02:20 PM IST
सार

विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार मतदान कर सकता है। हम चाहते हैं कि हर कोई यूडीएफ को वोट दे।
 

विज्ञापन
Congress rejects SDPI support, but welcomes individual voters to support UDF
कांग्रेस नेता बीडी सतीशन - फोटो : PTI

विस्तार

केरल के वायनाड से नामांकन दाखिल करने के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों से घिरते जा रहे हैं। भाजपा नेता आरोप लगा रहे थे कि कांग्रेस ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का समर्थन स्वीकार कर लिया है। हालांकि, अब सबसे पुरानी पार्टी ने साफ कर दिया कि उसने एसडीपीआई का समर्थन स्वीकार नहीं किया है। वहीं, उसने यूडीएफ का समर्थन करने के लिए मतदाताओं का स्वागत किया है। बता दें, केरल में लोकसभा चुनाव 26 अप्रैल को होंगे।

विज्ञापन


प्रत्येक व्यक्ति अपनी इच्छा से मतदान कर सकता है
विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने पत्रकारों से कहा, 'कांग्रेस बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक सांप्रदायिकता का विरोध करती है। इन परिस्थितियों में डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा यूडीएफ को दी जाने वाली सहायता को देखा जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार मतदान कर सकता है। हम चाहते हैं कि हर कोई यूडीएफ को वोट दे, लेकिन संगठनों के मामले में हमारा यही रुख है।'
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले पर ज्यादा कुछ बताने से मना कर दिया। 

यह है मामला
गौरतलब है, प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को समर्थन देने की घोषणा की थी। हालांकि, उस समय सतीशन ने कहा था कि यूडीएफ एसडीपीआई के साथ किसी समझौते पर नहीं पहुंचा है। कई पार्टियां यूडीएफ को समर्थन दे रही हैं, लेकिन उसने एसडीपीआई के साथ कोई चर्चा नहीं की है और न ही कोई समझौता हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने घेरा था
अमेठी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराने वाले केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इस पर हैरानी जताई थी कि उन्होंने (राहुल गांधी) कथित तौर पर प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का समर्थन स्वीकार कर लिया था। उन्होंने कहा था कि उसका समर्थन स्वीकार करके राहुल ने नामांकन दाखिल करने के दौरान ली गई संविधान की शपथ का भी उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed