{"_id":"5d2725af8ebc3e6ccf6532ce","slug":"congress-rebel-legislators-to-submit-resignation-to-speaker-afresh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: कांग्रेस के बागी विधायक नए सिरे से विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: कांग्रेस के बागी विधायक नए सिरे से विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे इस्तीफा
Thu, 11 Jul 2019 05:48 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के बागी विधायक (फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों ने गुरुवार को कहा कि वे उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष को नये सिरे से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। विधायकों ने इस बात पर जोर दिया कि वे अब भी कांग्रेस में हैं और सिर्फ विधानसभा की सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा दिया है। विधायकों ने पूरे प्रकरण में भाजपा की भूमिका से इंकार किया।
विधायकों ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार हम बेंगलुरू पहुंचेंगे और माननीय विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे। बंगलुरू में केआर पुरम से कांग्रेस विधायक बीए बसवराज ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि चूंकि उच्चतम न्यायालय ने हमें नये सिरे से त्यागपत्र सौंपने का निर्देश दिया है, इसलिये हम वहां जा रहे हैं। (हमारे फैसले में) कोई बदलाव नहीं आया है।
उन्होंने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि इन इस्तीफों के पीछे भगवा पार्टी का हाथ है और भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार उनकी मदद कर रही है। इन विधायकों के इस्तीफे से कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन
बसवराज ने कहा, ‘‘आरोप लगाए गए हैं कि महाराष्ट्र की भाजपा सरकार हमारे साथ है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि न तो भाजपा और न ही कोई अन्य सरकार हमारे साथ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमने सरकार से सुरक्षा मांगी है, जो उन्होंने प्रदान की है। इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है।’’
यशवंतपुर से कांग्रेस विधायक एसटी सोमशेखर ने भी बंगलुरू में इसी तरह की राय जाहिर की। विधायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष ने लिखित में हमें दिया है कि यह (इस्तीफा) सही प्रारूप में नहीं है। इसलिये, हम शाम छह बजे से पहले उचित प्रारूप में अपना इस्तीफा सौंपेंगे।’’
सोमशेखर ने भी जोर देकर कहा कि वह कांग्रेस में ही हैं और सिर्फ विधानसभा की सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी कांग्रेस में हूं---निजी कारणों से हमने इस्तीफा सौंपा है। हम किसी अन्य राजनैतिक दल में नहीं गए हैं।’’
शीर्ष अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए सोमशेखर ने कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और शाम छह बजे से पहले नए सिरे से इस्तीफा सौंपेंगे।