फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress raises eyebrow over Rs 2.25 crore grant for event from culture ministry

श्रीश्री के कार्यक्रम के लिए केंद्र ने दिए 2.5 करोड़, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Thu, 10 Mar 2016 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
Congress raises eyebrow over Rs 2.25 crore grant for event from culture ministry
वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल - फोटो : PTI
दिल्ली में यमुना नदी के किनारे आयोजित होने जा रहे श्री श्री रवि शंकर के कार्यक्रम में एक और विवाद जुड़ गया है। इस नए विवाद में संस्कृति मंत्रालय से दिए गए अनुदान ने अहम भूमिका निभाई है। मंत्रालय ने इस आयोजन के लिए 2.5 करोड़ की धनराशि जारी की है जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। यह धनराशि बेंगलुरू स्थित व्यक्ति विकास संस्था के नाम से जारी किए गए हैं जो कि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर की ही संस्था है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मंत्रालय के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल एक कार्यक्रम के आयोजन के लिए इतनी बड़ी धनराशि कैसे दी जा सकती हैं? आज से पहले कभी भी इतनी बड़ी धनराशि का आवंटन नहीं हुआ है। कांग्रेस के मुताबिक मंत्रालय के कुल बजट ही 50 करोड़ का है ऐसे में केवल एक कार्यक्रम के लिए 2.5 करोड़ की धनराशि दिया जाना सही नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस के इस विरोध पर संस्कृत मंत्री महेश शर्मा ने सफाई भी दी। शर्मा का कहना है कि ऐसा कोई प्रावधान हीं है जिसमें इस बात का जिक्र किया गया हो कि इतनी बड़ी धनराशि जारी नहीं की जा सकती। इससे पहले भी कई कार्यक्रमों के लिए बड़ी धनराशि का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Congress raises eyebrow over Rs 2.25 crore grant for event from culture ministry
वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल - फोटो : PTI
महेश शर्मा ने कहा, 'राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मंत्रालय से धनराशि आवंटित करने का प्रावधान है। हमनें स्पिक मैके, विद्या भारती संस्कृति संस्थान और कई अन्य संस्थाओं को भी अनुदान दिए हैं।'

शर्मा ने कहा यह धनराशि के केवल वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल के लिए नहीं दी गई। उन्होंने बताया, 'किसी भी कार्यक्रम के लिए 5 करोड़ रुपए तक देने का प्रावधान हैं लेकिन उन्होंने केवल 2.5 करोड़ रुपए ही दिए।' यह धनराशि दिसंबर के महीने में ही जारी की गई थी।

आर्ट ऑफ लिविंग के इस कार्यक्रम की तुलना एक अन्य कार्यक्रम से करते हुए पूर्व संस्कृति मंत्री अंबिका सोनी ने कहा, 'एक बार हमने भी भारत के आजादी के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अमेरिका में सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कराया था। वह कार्यक्रम भी बहुत बड़ा था लेकिन उसमें भी कुछ लाख रुपए ही खर्च हुए थे। उसने एक करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छुआ था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed