फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress presidential polls updates Union Minister Kapil Patil mocks party for twists and turns

Congress president Poll: केंद्रीय मंत्री बोले- राहुल भारत जोड़ो यात्रा कर रहे, पार्टी टुकड़ों में बंट रही

Sat, 01 Oct 2022 04:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Oct 2022 04:55 PM IST
सार

केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हर उम्मीदवार दूसरों को पछाड़ने की कोशिश कर रहा है। हर दिन हमें नए उम्मीदवारों के नाम सुनने को मिलते हैं। कांग्रेस में कोई भी नियंत्रण में नहीं है।

विज्ञापन
Congress presidential polls updates Union Minister Kapil Patil mocks party for twists and turns
केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल - फोटो : Twitter/ Kapil Patil

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला होगा। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को अपना नामांकन भरा था। झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी इस पद के लिए नामांकन भरा था लेकिन शनिवार को उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। इस बीच केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने इस चुनाव का मजाक उड़ाया है और दावा किया कि कांग्रेस में कोई नियंत्रण में नहीं है। 

विज्ञापन


भिवंडी से लोकसभा सांसद पाटिल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी उस समय भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, जब उनकी पार्टी टुकड़ों में बंट रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष का चुनाव बिना किसी विवाद के किया गया था।  
विज्ञापन


केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हर उम्मीदवार दूसरों को पछाड़ने की कोशिश कर रहा है। हर दिन हमें नए उम्मीदवारों के नाम सुनने को मिलते हैं। कांग्रेस में कोई भी नियंत्रण में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता थरूर ने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की कार्यशैली में बदलाव लाना चाहते हैं, तो मुझे वोट दें। अभी सारे निर्णय दिल्ली में हो रहे हैं। मैं इस बदलना चाहता हूं। जब तक जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को ताकत नहीं मिलेगी तब तक बदलाव नहीं होगा। 


खरगे को लेकर थरूर ने कहा कि यह मुकाबला नहीं है। हम पुराने सहयोगी हैं। लोकसभा में हमने एक साथ काम किया है। चुनाव के बाद भी हम एक साथ काम करेंगे। हम भले चुनाव लड़ रहे हों लेकिन कांग्रेस का जनता के लिए जो संदेश है, वो ये है कि पार्टी की विचारधारा में कोई बदलाव नहीं होगा। हमारे काम करने के तरीके में जरूर बदलाव होगा। थरूर ने आगे कहा कि पार्टी अध्यक्ष कौन बनेगा, यह कार्यकर्ताओं को तय करने दें। अगर सबको लगता है कि पार्टी सही तरीके से काम कर रही है तो खरगे साहब को ही वोट दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed