फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Sonia Gandhi Message To Nation On Coronavirus Before Pm Speech

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी कोई देशभक्ति और क्या हो सकती है: सोनिया

Tue, 14 Apr 2020 08:12 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 14 Apr 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
Congress President Sonia Gandhi Message To Nation On Coronavirus Before Pm Speech
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच देशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। संदेश में उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की। साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टर, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों को देशभक्त बताया। उन्होंने कहा कि हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देशवासियों की मदद के लिए तैयार है।

विज्ञापन



विज्ञापन


इस लड़ाई में सहयोग करें
सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों आप सभी को नमस्कार, मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे। सबसे पहले मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि अपने-अपने घरों में रहें। समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें और वो भी मास्क या गमछा लगाकर। आप सभी इस लड़ाई में सहयोग करें।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम इस मुश्किल समय में आपके परिवारजनों पति, पत्नी, बच्चों, माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी भूल नहीं सकते। सोनिया ने कहा कि जोखिम होने के बावजूद भी आपके सहयोग और समर्पण से ही इस लड़ाई को लड़ पा रहे हैं। इनको धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।

हमारे सहयोग के बिना लड़ाई कमजोर पड़ सकती है
उन्होंने आगे कहा कि हमारे स्वास्थ्य कर्मचारी और समाजसेवी संगठन व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की कमी होने के बावजूद इलाज कर रहे हैं। पुलिस और जवान पहरा देकर नियमों का पालन करवा रहे हैं। सफाई कर्मचारी इस मुश्किल समय में भी संसाधनों की कमी के बाद भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भी लगातार सफाई बनाए हुए हैं।


सरकारी अफसर 24 घंटे इस वायरस पर नियंत्रण पाने और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपके हमारे सहयोग के बिना इनकी लड़ाई कमजोर पड़ सकती है और हमें ऐसा नहीं होने देना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed