कोरोना के खिलाफ लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी कोई देशभक्ति और क्या हो सकती है: सोनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच देशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। संदेश में उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की। साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टर, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों को देशभक्त बताया। उन्होंने कहा कि हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देशवासियों की मदद के लिए तैयार है।
इस लड़ाई में सहयोग करें
सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों आप सभी को नमस्कार, मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे। सबसे पहले मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि अपने-अपने घरों में रहें। समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें और वो भी मास्क या गमछा लगाकर। आप सभी इस लड़ाई में सहयोग करें।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम इस मुश्किल समय में आपके परिवारजनों पति, पत्नी, बच्चों, माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी भूल नहीं सकते। सोनिया ने कहा कि जोखिम होने के बावजूद भी आपके सहयोग और समर्पण से ही इस लड़ाई को लड़ पा रहे हैं। इनको धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।
हमारे सहयोग के बिना लड़ाई कमजोर पड़ सकती है
उन्होंने आगे कहा कि हमारे स्वास्थ्य कर्मचारी और समाजसेवी संगठन व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की कमी होने के बावजूद इलाज कर रहे हैं। पुलिस और जवान पहरा देकर नियमों का पालन करवा रहे हैं। सफाई कर्मचारी इस मुश्किल समय में भी संसाधनों की कमी के बाद भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भी लगातार सफाई बनाए हुए हैं।
सरकारी अफसर 24 घंटे इस वायरस पर नियंत्रण पाने और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपके हमारे सहयोग के बिना इनकी लड़ाई कमजोर पड़ सकती है और हमें ऐसा नहीं होने देना है।
कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश:-
— Congress (@INCIndia) April 14, 2020
कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी "देशभक्ति" कोई नहीं है। हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद। pic.twitter.com/Sl4zkKURTv