फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Plenary Session appeal for ballot Paper Voting in next Loksabha

महाचुनाव 2019 से पहले EVM पर रहेगी विरोधियों की नजर, बैलेट पेपर प्रणाली पर बंट सकता है खेमा

Sat, 17 Mar 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Mar 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Congress Plenary Session appeal for ballot Paper Voting in next Loksabha

अपने अगले प्रधानमंत्री का सपना देखने वाली कांग्रेस पार्टी का अधिवेशन इस मांग के साथ तेज हो रहा है कि देश में लोकतंत्र की एक प्रक्रिया पूरी तरह बदल जाए। आधुनिक भारत जिस तरीके से देश के लोकतंत्र को चला रहा है, उसमें एक बदलाव की मांग को कांग्रेस पार्टी ने बड़े स्तर पर हवा दे दी है। कांग्रेस चाहती है कि देश के अगले लोकसभा चुनाव का नतीजा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के भरोसे ना रहे बल्कि ये चुनाव बैलेट पेपर्स से हों।

विज्ञापन


कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में ये मांग जोर पकड़ती दिखाई दे रही है। बता दें कि देश की कई और राष्ट्रीय पार्टियां हैं जो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम के खिलाफ हैं, EVM पर भरोसा खोने वाली अरिंद केजरीवाल की पार्टी के साथ-साथ यूपी की सपा और बसपा भी इसी पक्ष में है कि देश में चुनाव के तौर-तरीके बदले जाएं। सपा और बसपा का तो सीधा आरोप है कि बीजेपी का EVM धांधलियों में सीधा हाथ है। 
विज्ञापन

 

Congress Plenary Session appeal for ballot Paper Voting in next Loksabha
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने जब EVM का विरोध किया था तो पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस ने उनका साथ दिया था। ऐसे में कई राष्ट्रीय पार्टियां अगर साथ आकर इस मुद्दे पर बदलाव की मांग करेंगे तो आने वाले चुनाव पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। लोकहित में फैसला लेने वाली संसद में ये मुद्दा उठा तो कई पार्टियां बैलेट पेपर से वोटिंग के पक्ष में एकसाथ आ सकतीं हैं। 

जिस तरह से कांग्रेस ने अपने अधिवेशन में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है उससे तो लग रहा है कि आने वाले भविष्य में सियायी भूचाल की एक वजह EVM रहने वाला है। वैसे ये तो है कि कांग्रेस ने जिस मंच से EVM का मुद्दा उठाया है उसने यूपीए को साथ लेकर इस पर बड़ी लड़ाई का फैसला तो ले ही लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed