Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MLA Satish Sail sentenced to 7 years in jail for iron ore theft, also fined Rs 6 crore

कर्नाटक : लौह अयस्क की चोरी में कांग्रेस विधायक सतीश सैल को 7 साल की हुई सजा, छह करोड़ का जुर्माना भी लगा

Sun, 27 Oct 2024 07:44 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 27 Oct 2024 07:44 AM IST
सार

कर्नाटक: कर्नाटक की अदालत ने बेलेकेरी बंदरगाह से जब्त लौह अयस्क की चोरी और अवैध निर्यात के लिए कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल को सात साल की जेल की सजा सुनाई। साथ ही छह करोड़ जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन
Congress MLA Satish Sail sentenced to 7 years in jail for iron ore theft, also fined Rs 6 crore
कांग्रेस नेता को हुई सात साल की सजा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में एक विशेष अदालत ने बेलेकेरी बंदरगाह से जब्त लौह अयस्क की चोरी और अवैध निर्यात के लिए कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल को सात साल की जेल की सजा सुनाई। साथ ही छह करोड़ जुर्माना भी लगाया। मामला 2009-10 का है। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक विस अध्यक्ष से अपील की कि दोषी ठहराए जाने के बाद विधायक सैल को अयोग्य घोषित किया जाए।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष अदालत ने 24 अक्तूबर को कारवार के विधायक सैल (58) और छह अन्य आरोपियों को दोषी ठहराया था। सात साल की सजा के चलते दो बार के सैल की विधानसभा सदस्यता जाना तय है। मल्लिकार्जुन शिपिंग प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक के रूप में सैल को चोरी, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोपों में दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेल्लारी में अवैध रूप से खनन कर करोड़ों रुपये का लौह अयस्क 2010 में बेलेकेरी बंदरगाह पर एकत्र किया गया था। दोषियों ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर इसे अवैध रूप से चीन भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें भी ठहराया दोषी
मामले के अन्य दोषियों में तत्कालीन उप बंदरगाह संरक्षक महेश जे बिलिये, आशापुरा माइनकेम के एमडी चेतन शाह, केवी नागराज उर्फ स्वास्तिक नागराज, केवीएन गोविंदराज, वेंकटेश्वर मिनरल्स के पार्टनर कारापुडी महेश कुमार और लाल महल लि. के एमडी प्रेम चंद गर्ग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed