केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी को बताया टाइगर, मोइली बोले- ऐसे खूंखार को भेजो जंगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम. वीरप्पा मोइली ने चुटकी लेते हुए तीखा पलटवार किया है। मोइली ने संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए कहा, 'बाघ खूंखार हो गया है, और उसे जंगल में वापस भेजना है।'
The tiger has become wild, and has to be sent back to the forest: Veerappa Moily,Congress on Union Minister Ananthkumar Hegde's statement 'on one side crows, monkeys, foxes and others have come together, On the other side we have a tiger. In 2019, choose to elect the tiger' pic.twitter.com/WuZqPA7QCA
— ANI (@ANI) June 29, 2018विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हेगड़े ने एक कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टाइगर बताते हुए विपक्ष की तुलना बंदर, कौवा, भालू और गधे से की है। हेगड़े के विवादित बयान पर विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अब हम प्लास्टिक की कुर्सियों का इस्तेमाल बैठने के लिए कर रहे हैं। यह स्थिति कांग्रेस पार्टी की वजह से आई है। यदि बीजेपी कई दशक तक सत्ता में रही होती तो अब तक लोगों को चांदी की कुर्सियों पर बैठने को मिलता।
साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारे विपक्षी एक साथ आ गए हैं। कौवे, बंदर, भालू, लोमड़ी और अन्य सब एक साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि 'एक तरफ टाइगर खड़ा है तो दूसरी ओर बंदर और गधे हैं, वर्ष 2019 में आपको यह फैसला करना है कि टाइगर की जीत हो या बंदर और गधे की।' हेगड़े के इस बयान के बाद राज्य में सियासी पारा गर्म हो गया है। कांग्रेस और जेडीएस ने हेगड़े को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।
बता दें कि हेगड़े पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान हेगड़े ने राहुल गांधी के लगातार मंदिरों में जाने को लेकर 'खोटा हिंदुत्ववादी' की संज्ञा दी थी। हेगड़े ने कहा था कि पिछले 60-70 सालों से आरएसएस कोशिश कर रहा है कि लोग हिंदुत्व के मूल को समझें, कम से कम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राहुल गांधी इसे अब तो समझ रहे हैं लेकिन आपको ये चीजें अपनी आदत में लानी पड़ती हैं, सिर्फ कहने भर से आप हिंदू नहीं हो जाते हैं। आप केवल 'खोटा हिंदुत्ववादी' हैं।