{"_id":"64e35c1ea259f66e9d016043","slug":"congress-leader-said-priyanka-gandhi-likely-to-visit-manipur-tripura-soon-latest-news-update-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Gandhi: मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा कर सकती हैं प्रियंका गांधी; कांग्रेस नेता ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Priyanka Gandhi: मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा कर सकती हैं प्रियंका गांधी; कांग्रेस नेता ने कही यह बात
Mon, 21 Aug 2023 06:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 21 Aug 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra
- फोटो : Social Media
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा जल्द ही मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा कर सकती हैं। त्रिपुरा के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने कहा कि वह दौरे के संबंध में उनसे पहले ही बात कर चुके हैं और उनका जल्द ही मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा करने का कार्यक्रम है। अपनी त्रिपुरा यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता गोमती जिले में त्रिपुरेश्वरी मंदिर का दौरा करेंगी।
विज्ञापन
इससे पहले कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किए गए सुदीप रॉय बर्मन का उनके समर्थकों ने पार्टी कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। वह त्रिपुरा से पहले कांग्रेस नेता हैं, जिन्हें पार्टी की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था सीडब्ल्यूसी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी में मेरा शामिल होना न केवल व्यक्तिगत, बल्कि उन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भी गर्व की बात है जो पूर्वोत्तर राज्य में निडर होकर काम कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने रॉय बर्मन को सीडब्ल्यूसी में शामिल करने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
रॉय बर्मन ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब कांग्रेस कमजोर हुई है तब-तब देश को संकट का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आगे आने की अपील करता हूं।