फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Pawan Kheda claimed, BJP government will fall 15 states as soon as India Block comes to power

Goa LS Polls : कांग्रेस नेता पवन का दावा, इंडिया के सत्ता में आते ही 10-15 राज्यों में गिर जाएगी भाजपा सरकार

Thu, 02 May 2024 05:04 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 05:04 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने दावा किया कि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इंडिया गठबंधन के सत्ता में आते ही 10-15 राज्यों में भाजपा की सरकारें जुलाई तक गिर जाएंगी। सत्ता में आने के बाद हम दल-बदल पर प्रतिबंध लगाएंगे।

विज्ञापन
Congress leader Pawan Kheda claimed, BJP government will fall 15 states as soon as India Block comes to power
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के दावे से सियासी पारा चढ़ गया है। दो चरणों में हुए मतदान के बाद ही उन्होंने चार जून को इंडिया ब्लॉक के सत्ता पर काबिज होने का दावा कर दिया है। वहीं, उन्होंने दावा किया है कि इंडिया ब्लॉक के सत्तासीन होते ही 10-15 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें गिर जाएंगी।    

विज्ञापन

पवन खेड़ा ने कहा, चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इंडिया गठबंधन के सत्ता में आते ही 10-15 राज्यों में भाजपा की सरकारें जुलाई तक गिर जाएंगी। सत्ता में आने के बाद हम दल-बदल की राजनीति पर प्रतिबंध लगाएंगे, इसके लिए संविधान की 10वीं अनुसूची में संशोधन करेंगे। जो कोई भी एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाएगा, उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन

गोवा आने पर शाह से 10वीं अनुसूची के बारे में पूछें सवाल 
कांग्रेस नेता खेड़ा ने गुरुवार को पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने दल-बदल में शामिल होकर पूरे देश में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। इंडिया ब्लॉक के सत्ता में आते ही हम दल-बदल पर प्रतिबंध लगाने के लिए संविधान की 10वीं अनुसूची में संशोधन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्र के गृहमंत्री अमित शाह चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए गोवा पहुंचें तो उनसे मीडिया को 10वीं अनुसूची के बारे में सवाल पूछना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में महिला के यौन शोषण का मामला दुनिया में सबसे बड़ा 
इस दौरान खेड़ा ने महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और जेडीएस नेता प्रज्जवल रेवन्ना पर भी हमला बोला। उन्होंने इसे दुनिया का सबसे बड़ा यौन शोषण मामला बताया। उन्होंने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत सभी को इस घटना की घोर निंदा करनी चाहिए।  

प्रज्जवल को भारत वापस लाने की जिम्मेदारी केंद्र की 
कांग्रेस नेता पवन ने कहा, यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्रज्जवल रेवन्ना का पासपोर्ट रद्द करे और उसे भारत वापस लाए। बता दें कि प्रज्जवल कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार थे, जहां 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed