फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader K Muraleedharan says Congress-UDF wins by anti Modi stance, not Oxford English

ऑक्सफर्ड की अंग्रेजी नहीं बल्कि मोदी विरोधी रुख से कांग्रेस-यूडीएफ को मिली जीत : मुरलीधरन

Sun, 01 Sep 2019 01:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Congress leader K Muraleedharan says Congress-UDF wins by anti Modi stance, not  Oxford English
शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस सांसद के मुरलीधरन ने एक बार फिर तिरुवनंतपुरम से अपनी ही पार्टी के सांसद शशि थरूर के खिलाफ अपनी आक्रामकता बरकरार रखते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केरल के तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरुर को ऑक्सफर्ड इंग्लिश ने नहीं बल्कि मोदी विरोधी रवैये और पार्टी की नीति ने जीत दिलाई है।

विज्ञापन


केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के पार्टी नेताओं को सार्वजनिक बयान नहीं देने का निर्देश देने के कुछ दिन बाद मुरलीधरन की यह टिप्पणी आई है। मोदी की तारीफ करने के लिए शशि थरुर पर निशाना साधा जा रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद थरूर ने बयान दिया था कि सही चीजें करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की जानी चाहिए, जिसके बाद विवाद छिड़ गया था। थरूर का नाम लिए बिना मुरलीधरन ने कहा कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद दिवंगत ए चार्ल्स जिन्हें ऑक्सफर्ड की अंग्रेजी नहीं आती थी, उन्हें तिरुवनंतपुरम सीट से तीन बार जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में वडकरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मुरलीधरन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर उन्होंने कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़ दी होती तो भी वह भाजपा का कभी समर्थन या तरफदारी नहीं करते। 


वरिष्ठ नेता स्पष्ट तौर पर थरूर द्वारा हाल ही में उनकी आलोचना की ओर इशारा कर रहे थे। थरूर ने कहा था कि जो उन्हें पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने को कह रहे हैं वह खुद ही बमुश्किल आठ साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे और इससे पहले पार्टी छोड़ कर कई सालों तक इस पर हमला बोलते रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed