फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Kiickstart Lok Sabha Campaign Mega Rally From Nagpur Mallikarjun Kharge Sonia Gandhi Updates

Congress Foundation Day: संघ के गढ़ में कांग्रेस भरेगी हुंकार, 'हैं तैयार हम' महारैली से बजेगा 2024 का बिगुल

Thu, 28 Dec 2023 02:07 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 28 Dec 2023 02:07 PM IST
सार

यह महारैली इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नागपुर में की जा रही है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय और ऐतिहासिक 'दीक्षाभूमि' स्थित हैं। दीक्षाभूमि में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध धर्म को अपनाया  था।

विज्ञापन
Congress Kiickstart Lok Sabha Campaign Mega Rally From Nagpur Mallikarjun Kharge Sonia Gandhi Updates
Mallikarjun Kharge, Sonia Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस पार्टी आज अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी नागपुर में एक बड़ा आयोजन करने जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गढ़ में 'हैं तैयार हम' नाम की महारैली के साथ कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी रैली में हिस्सा लेने के लिए नागपुर पहुंच गए हैं। 

पार्टी अपने विचारधारा से कभी भी नहीं झुकने वाली: खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर देश को एक संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी अपने विचारधारा से कभी भी नहीं झुकने वाली है और अपने विचारधारा से आगे बढ़ेगी और यही संदेश हम नागपुर से देना चाहते हैं।'
विज्ञापन


नागपुर एक ऐतिहासिक जगह: खेड़ा
'हैं तैयार हम' रैली पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि नागपुर एक ऐतिहासिक जगह है। कांग्रेस की जड़ें यहीं से मजबूत हुई, यहीं से उत्पन्न हुई और यहीं से आगे बढ़ी। कांग्रेस के संगठन में महाराष्ट्र और नागपुर का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अच्छा है
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह अच्छा है और कभी-कभी यह होना चाहिए। खासकर मुंबई में हमारे यहां प्रतिष्ठा थी, इसलिए महाराष्ट्र के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं।
 
भारत में नफरत खत्म होनी चाहिए: टैगोर
कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा, 'एक संगठन जो नफरत पैदा करता है और फैलाता है, वह नागपुर में स्थित है। आरएसएस नामक एक संगठन का मुख्यालय यहां है। कांग्रेस पार्टी यह दिखाएगी कि भारत में नफरत खत्म होनी चाहिए और हमें प्रत्येक भारतीय के लिए प्यार और स्नेह फैलाना चाहिए, यही संदेश है। आज कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस है। कल, कांग्रेस ने घोषणा की कि भारत न्याय यात्रा जो 14 जनवरी से इंफाल से शुरू होने जा रही है वो अगले साल होने वाले चुनाव में कांग्रेस के पक्ष को बदल देगा। 2024 में दिल्ली में इंडिया गठबंधन की जीत होगी।'

नाना पटोले ने कही यह बात
यह महारैली इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नागपुर में की जा रही है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय और ऐतिहासिक 'दीक्षाभूमि' स्थित हैं। दीक्षाभूमि में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध धर्म को अपनाया था। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि यह देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। पार्टी केंद्र की सत्ता से भाजपा को हराने के लिए बदलाव का संदेश देगी। 

लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और लोकतंत्र के चारों स्तंभ खतरे में
उन्होंने कहा था कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और लोकतंत्र के चारों स्तंभ खतरे में हैं। इन व्यवस्थाओं को अक्षुण्ण रखना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है। आपातकाल के बाद (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने नागपुर में एक जनसभा की थी और तब कांग्रेस ने विदर्भ से सभी सीटें जीती थीं। नागपुर में इतिहास दोहराया जाएगा और देश में एक बड़ा 'परिवर्तन' होगा।


भाजपा सरकार देश को सबसे निचले स्तर पर ले गई
पटोले ने कहा कि कांग्रेस के 60 साल तक सत्ता में रहने के दौरान जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक सभी ने भारत को महाशक्ति बनाने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्य से पिछले 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश को सबसे निचले स्तर पर ले गई है। जाति-धर्म के नाम पर सांप्रदायिक तनाव पैदा कर देश को पतन की ओर ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed