{"_id":"5b2fb9f34f1c1b8c278b7712","slug":"congress-does-not-need-any-alliance-in-chhattisgarh-says-pl-punia","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अजेय, गठबंधन की जरूरत नहीं: पुनिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अजेय, गठबंधन की जरूरत नहीं: पुनिया
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Jun 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा को हराने के लिए एकतरफ जहां क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कर रही हैं, वहीं कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में अकेले उतरना चाहती है। कांग्रेस महासचिव और राज्य में प्रभारी पीएल पुनिया ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में अजेय है और बिना गठबंधन के विधानसभा चुनाव जीतने में सक्षम है।
विज्ञापन
पुनिया ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदेश में कुछ प्रभाव है। लेकिन कांग्रेस ने उनके साथ अभी कोई औपचारिक बातचीत शुरू नहीं की है। हम मजबूत ताकत हैं और हमें किसी पार्टी के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने अन्य दलों से गठबंधन के सवाल पर कहा कि यदि ऐसा होता है, तो बहुत अच्छी बात है। वरना हमें विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी अपने दम पर आसानी से सरकार बना सकती है।
विज्ञापन
पुनिया ने कहा कि 2013 के नक्सली हमले में पार्टी का पूरा नेतृत्व मारा गया था। हालांकि उनका यह भी कहना है कि हमारे पास ओबीसी, सामान्य और आदिवासियों में पहले से ही कई अहम नेता हैं। ऐसे में प्रदेश में एक बहुत बड़े नेता का ना होना हमें समस्या नहीं लगती है।
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर निशाना साधते हुए पुनिया ने कहा कि हम पिछला चुनाव सिर्फ अपने कुछ लोगों के धोखे की वजह से हारे थे। उन्होंने कहा कि अब अजीत जोगी हमारे पास नहीं हैं। उन्होंने अपनी पार्टी बना ली है, उन्हें शुभकामनाएं। अब कांग्रेस उन सभी तत्वों से मुक्त है, जो पार्टी को अंदर से कमजोर बना रहे थे।